NABARD Recruitment 2022: नाबार्ड में निकलीं 170 पदों पर भर्तियां, जानें कैसे कर सकेंगे आवेदन
NABARD Recruitment 2022: नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 170 निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NABARD Recruitment 2022: बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आई है। नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में बंपर भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (P & SS) and (RDBS)/राजभाषा सेवा के लिए है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण-:
इतने पदों पर है भर्ती
नेशनल बैंक फोर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक भर्ती के लिए जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 170 निर्धारित की गई है। बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (P & SS) and (RDBS)/राजभाषा सेवा के पदों पर भर्ती दी जाएगी।
भर्ती का विवरण-:
- असिस्टेंट मैनेजर (RDBS) के लिए पदों की संख्या- 161
- एएम (राजभाषा) के लिए पदों की संख्या- 7
- असिस्टेंट मैनेजर (P&SS) के लिए पदों की संख्या- 2
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए (P & SS) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट मैनेजर (RDBS)/राजभाषा सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त, 2022 तक है।
Assistant Manager (Rajbahsha/RDBS)
AssistantManager (P&SS)
असिस्टेंट मैनेजर राजभाषा/RDBS-:
- एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए-150
- अन्य के लिए- 800
:
एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के लिए- 100
अन्य के लिए- 750
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर करियर टैब में जाएं।
- अब संबंधित भर्ती के लिए दिखाई दे रहे लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण कर के लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।