SSC CHSL 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कुल 4726 पदों पर भर्तियां करेगा। आयोग ने भर्तियों की पूरी जानकारी जारी कर दी है। कम्बाइंड हायर सेकेंड्री परीक्षा 2020 (CHSL) के जरिए केंद्रीय विभागों में डाटा इंट्री ऑपरेटर (DEO), लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेकेट्रीएट असिस्टेंट (JSA) और पोस्टल असिस्टेंट (PA) के विविध पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के विवरण के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जरूर विजिट करें।
SSC CHSL 2020: 4 हजार से ज्यादा नौकरियां, आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर
इन सभी पदों के लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में 15 दिसंबर 2020 से पहले अपना आवेदन कर लें। आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर है। SSC CHSL 2020 परीक्षा 12 से 27 अप्रैल 2021 तक प्रस्तावित है।
जानिए, पदों का विवरण
SSC CHSL 2020 भर्ती परीक्षा के जरिए एलडीसी-जेएसए में 1538 पदों पर भर्ती होगी। पीए और एसए पदों पर 3181 भर्तियां होंगी। वहीं, डीईओ के 7 पदों पर भर्तियां होंगी। ये भर्तियां ब्यूरो ऑफ रिसर्च डेवलपमेंट, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, सेन्ट्रल एडमिनेस्ट्रेटिव ट्रिब्युनल, सीबीआई, विदेश मंत्रालय, सीजीए, सीजीडीए, कस्टम व एक्साइज आदि विभागों में होंगी।
SSC CHSL 2020 परीक्षा के आवेदन की ऑनलाइन रसीद पाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2020 है। ऑफलाइन चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर रखी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें। इन सभी पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तक के युवाआवेदन कर सकते हैं।