Top Govt Jobs Sarkari Naukri: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप इस सप्ताह में आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी की वैज्ञानिक अधिकारी पदों के लिए रिक्तियों से लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए भर्ती, सीमा सुरक्षा बल (BSF Jobs) और भारतीय सेना (Indian Army Recruitment) की भर्ती सहित और बहुत कुछ यहां उपलब्ध है।
Top Govt Jobs: इस सप्ताह की टॉप सरकारी नौकरियां; बीएसएफ, एसएससी, जेपीजीटी और यूपीएससी में करें आवेदन
Sarkari Naukri Top Govt Jobs: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army TES Recruitment: 12वीं पास हैं आवेदन के पात्र
भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। साथ ही योग्य होने पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। भारतीय सेना की सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होती है।
SSC Stenographer Recruitment: ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर रिक्तियां
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
BSF Head Constable Recruitment: 1312 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान 1,312 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त, 2022 से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 265 बैकलॉग पद हैं और 2,855 नियमित पद हैं। जेएसएससी पीजीटी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।