फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12000+ सरकारी नौकरियां: इन सात पदों पर भर्तियों की आखिरी नजदीक, जल्द भर दें अपनी पसंद की सरकारी नौकरी का फॉर्म

Sat, 03 Oct 2026 07:00 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2026 07:00 PM IST
सार

Weekly Jobs Bulletin: इस सप्ताह एसबीआई, यूपीएससी ईएसई, एमपी पुलिस, एसएससी सीएचएसएल, सेल और जेकेएसएसबी समेत कई सरकारी भर्तियां के आवेदन बंद होने वाले हैं। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, ग्रैजुएट और इंजीनियरिंग कॉलेज वाले आवेदकों के लिए विभिन्न पदों पर अवसर हैं। बीएसएनल से संबंधित भर्ती की पात्रता और अंतिम तिथि देखकर समय रहते आवेदन पूरा करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri This Week 2026 SBI UPSC ESE SSC CHSL and MP Police Jobs Closing Soon
जल्द भर दें अपनी पसंद की Govt Job का फॉर्म - फोटो : AI Generated
इस सप्ताह यानी 3 से 9 अक्तूबर 2026 के बीच कई सरकारी भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी भर्ती, संघ लोक सेवा आयोग इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल, कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर परीक्षा और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की भर्तियां शामिल हैं। ऐसे में पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख का ध्यान रखना जरूरी है।

 
Sarkari Naukri This Week 2026 SBI UPSC ESE SSC CHSL and MP Police Jobs Closing Soon
- करनाल रोड स्थित बंद पड़ा एसबीआई बैंक। संवाद

एसबीआई भर्ती की अंतिम तारीख कब है?

भारतीय स्टेट बैंक की संपदा प्रबंधन इकाई में विशेषज्ञ संवर्ग अधिकारी के 207 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 5 अक्तूबर 2026 है। इनमें क्षेत्रीय प्रमुख, संबंध प्रबंधक, निवेश विशेषज्ञ और निवेश अधिकारी जैसे पद शामिल हैं। पद के अनुसार उम्मीदवार के पास स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए या सीए की योग्यता और संबंधित कार्य अनुभव होना चाहिए। चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगा।  भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
 
Sarkari Naukri This Week 2026 SBI UPSC ESE SSC CHSL and MP Police Jobs Closing Soon
UPSC ESE 2027 - फोटो : AI Generated

यूपीएससी ईएसई के लिए कब तक आवेदन?

संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026 शाम 6 बजे है। इस भर्ती के जरिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग से जुड़े करीब 480 पदों को भरा जाएगा। संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को प्रस्तावित है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri This Week 2026 SBI UPSC ESE SSC CHSL and MP Police Jobs Closing Soon
MP Police Constable GD Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

एमपी पुलिस में कितने पद हैं?

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 7,500 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 6 अक्तूबर 2026 को समाप्त होगी। इनमें विशेष सशस्त्र बल के 700 और गैर-विशेष सशस्त्र बल के 6,800 पद शामिल हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के जरिए होगा। लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
 
विज्ञापन
Sarkari Naukri This Week 2026 SBI UPSC ESE SSC CHSL and MP Police Jobs Closing Soon
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

एसएससी सीएचएसएल की अंतिम तारीख क्या है?

12वीं पास उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर यानी सीएचएसएल 2026 भर्ती महत्वपूर्ण है। इसके तहत करीब 2,536 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन की अंतिम तारीख 7 अक्तूबर रात 11 बजे है, जबकि शुल्क जमा करने की सुविधा 8 अक्तूबर तक रहेगी। इसमें अवर मंडल लिपिक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और आंकड़ा प्रविष्टि परिचालक जैसे पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed