फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC ESE 2027 Notification Out: Apply for 480 Engineering Posts by October 6

यूपीएससी: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिस जारी, आज से आवेदन शुरू; कितनी वैकेंसी, क्या है अंतिम तिथि?

Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
सार

UPSC ESE 2027 Notification: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 480 पद हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी छह अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UPSC ESE 2027 Notification Out: Apply for 480 Engineering Posts by October 6
UPSC ESE 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

UPSC ESE 2027: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। इस भर्ती के जरिये ग्रुप ए और ग्रुप बी के इंजीनियरिंग पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन


भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 16 सितंबर से छह अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शाखा के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है।

विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

यूपीएससी ईएसई 2027 के तहत करीब 480 रिक्तियां घोषित की गई हैं। इनमें 19 पद बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) के लिए आरक्षित हैं। रिक्तियां इन इंजीनियरिंग श्रेणियों में हैं:

  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग


आयोग के अनुसार रिक्तियों की अंतिम संख्या सरकार की जरूरत के अनुसार बदल सकती है।

आवेदन कब तक कर सकते हैं?

यूपीएससी ईएसई 2027 के लिए आवेदन की शुरुआत 16 सितंबर 2026 से हो गई है। आवेदन की अंतिम तारीख छह अक्तूबर 2026 है।

 
विवरण तारीख
नोटिफिकेशन जारी 16 सितंबर 2026
आवेदन शुरू 16 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्तूबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027
मुख्य परीक्षा 18 जून 2027

 

विज्ञापन

कब होगी यूपीएससी ईएसई प्रारंभिक परीक्षा?

  • यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 की प्रारंभिक परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
  • इसके बाद मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को प्रस्तावित है। परीक्षा से जुड़ी पूरी जानकारी अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की परीक्षा के सेक्शन ए और बी को पास करने वाली योग्यता को भी समकक्ष योग्यता के रूप में शामिल किया गया है।
  • ईएसई 2027 के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2027 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म दो जनवरी 1997 से पहले और एक जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में कितने चरण होंगे?

यूपीएससी ईएसई 2027 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। इनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं।

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • व्यक्तित्व परीक्षण


एक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थी अगले चरण में शामिल हो सकेंगे। अंतिम चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में प्राप्त अंकों की भूमिका होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • यूपीएससी ईएसई 2027 के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
  • महिला, एससी, एसटी और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी 200 रुपये
महिला/एससी/एसटी/PwBD कोई शुल्क नहीं

यूपीएससी ईएसई 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थियों को आवेदन आयोग के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से करना होगा। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

  • यूपीएससी के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं।
  • अपना खाता बनाएं और यूनिवर्सल रजिस्ट्रेशन (URN) पूरा करें।
  • कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) में मांगी गई जानकारी भरें।
  • फोटो, लाइव फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • दिए गए निर्देशों के अनुसार हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • परीक्षा से जुड़े मॉड्यूल को खोलकर यूपीएससी ईएसई 2027 का चयन करें।
  • परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भरें और परीक्षा केंद्र चुनें।
  • लागू होने पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र में भरी सभी जानकारी जांचकर फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन नंबर और यूआरएन को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed