JKSSB Recruitment 2020 – जम्मू–कश्मीर चयन बोर्ड (JKSSB) ने क्लास –IV के आठ हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार जम्मू–कश्मीर एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले JKSSB द्वारा इन नियुक्तियों के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
10वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या :
क्लास –IV कुल 8575 पद
आयु सीमा :
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40, 42, 43 व 48 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथि :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 26 जून, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि : 10 जुलाई, 2020 से शुरू
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 अगस्त, 2020
शैक्षिक योग्यता :
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास और अधिकतम 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 25 अगस्त, 2020 तक जम्मू–कश्मीर चयन बोर्ड (JKSSB) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहें आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में 12,538 पदों पर होने वाली हैं बंपर भर्तियां, राज्य के गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : समूह 'ग' के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, 10वीं पास युवाओं के पास है नौकरी पाने का बेहतरीन मौका