{"_id":"5f11c05b1143b9318348efe0","slug":"recruitment-for-12-538-posts-in-maharashtra-police-department-state-home-minister-anil-deshmukh-informed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग में 12,538 पदों पर होने वाली हैं बंपर भर्तियां, राज्य के गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
पुलिस विभाग में 12,538 पदों पर होने वाली हैं बंपर भर्तियां, राज्य के गृह मंत्री ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी
Fri, 17 Jul 2020 08:44 PM IST
Jaya Tripathi
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 17 Jul 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
सरकारी नौकरी कि तलाश कर रहें युवाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार राज्य के पुलिस विभाग में 12, 538 पदों के लिए भर्ती करने जा रही है। इस भर्ती की जानकारी राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्विटर पर दी। राज्य पुलिस के 12, 538 पदों पर दिसंबर के अंत तक आवेदन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
देशमुख ने राज्य सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह विभाग) के सीताराम कुंते सहित सीनियर अधिकारियों के साथ एक बैठक की है।
अनिल देशमुख ने ट्वीट करके कहा है, कि राज्य पुलिस के 12,538 पदों पर भर्ती के लिए मंत्रालय में गृह मंत्री के ऑफिसर के साथ बैठक हुई। इस बैठक में इस भर्ती को जल्द से जल्द भरे जाने का निर्देश दिया है। वे युवा जो पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उनको सरकार ने ये बेहतरीन मौका दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए ट्वीट को भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्रालयात गृह विभागाच्या अधिकाऱ्यांसोबत झालेल्या बैठकीत राज्य पोलीस दलात विविध पदांवर जवळपास १२,५३८ पदांची भरती तातडीने करण्याच्या सूचना संबंधितांना दिल्या आहेत. डिसेंबर महिन्याच्या अखेर पर्यंत ही प्रक्रिया पूर्ण केली जाईल. या बैठकीत गृह विभागाचे मुख्य सचिव सीताराम कुंटे, (१/२) pic.twitter.com/ZBvz3FVqs4
— ANIL DESHMUKH (@AnilDeshmukhNCP) July 17, 2020
विज्ञापन