Postal Circle Recruitment 2020 : 10वीं पास हो गए युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग, मध्यप्रदेश ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। बता दें कि एमपी डाक विभाग ने उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। डाक विभाग द्वारा जारी के नोटिस के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब वे उम्मीदवार जो पंजीकरण करने से चूक गए हैं, उनके पास एक और मौका है, उम्मीदवार 14 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
10वीं पास युवाओं को मिला एक और मौका, 2834 पदों पर आवेदन करने की बढ़ी तिथि
आयु सीमा:
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
पदों का विवरण:
पद का नाम: पदों की संख्या:
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) 2834
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अन्य योग्यताओं की जानकारी के लिए आगे दी गई लिंक से अधिसूचना देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां:
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 जुलाई, 2020
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 14 जुलाई, 2020
ऐसे करें आवेदन:
ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 14 जुलाई, 2020 तक पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - NIFT में जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद खाली, जानें कब से कब तक कर सकते हैं आवेदन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट में कई पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, आवेदन करने में की देरी तो पछताएंगे
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।