फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Rojgar Mela 2026: Mega Job Fair to Be Held in Pratapgarh on September 15

यूपी जॉब फेयर: प्रतापगढ़ में 15 सितंबर को लगेगा मेगा रोजगार मेला; 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 1,000+ नौकरियां

Sat, 12 Sep 2026 02:20 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Sep 2026 02:20 PM IST
सार

15 सितंबर को प्रतापगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका हो सकता है। मेले में अलग-अलग कंपनियां उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

विज्ञापन
UP Rojgar Mela 2026: Mega Job Fair to Be Held in Pratapgarh on September 15
UP Rojgar Mela - फोटो : AI

विस्तार

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में रोजगार का अच्छा मौका है। यहां 15 सितंबर को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। मेले में देश की नामी कंपनियां 1,000 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। नौकरी पाने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


इसका आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है। खास बात यह है कि मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। रजिस्ट्रेशन से लेकर चयन प्रक्रिया तक पूरी प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। उत्तर प्रदेश रोजगार निदेशालय ने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर इस रोजगार मेले की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन


रोजगार मेले में कौन ले सकता है भाग?

इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। इसके लिए किसी खास कार्य अनुभव की अनिवार्यता नहीं है। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का अनुभव नहीं रखने वाले फ्रेशर उम्मीदवार भी रोजगार मेले में पहुंचकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है, जो 26 से 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता और उम्र के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा।

किन पदों पर होगी भर्ती?

प्रतापगढ़ रोजगार मेले में प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई डिप्लोमा और असिस्टेंट ऑपरेशन जैसे पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता और वेतन निर्धारित है।

कितना मिलेगा वेतन?

प्रोडक्शन डिपार्टमेंट में 17,500 रुपये, ट्रेनी को 19,850 रुपये और मशीन ऑपरेटर को 20,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं, आईटीआई डिप्लोमा पद के लिए 15,000 रुपये और असिस्टेंट ऑपरेशन पद के लिए 17,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Signup/Login में जाकर Job Seeker विकल्प चुनें।
  • नए उम्मीदवार Sign Up पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • अपनी शैक्षिक योग्यता, जिला और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • Job Fair District में Pratapgarh और संबंधित रोजगार मेले का विकल्प चुनें।
  • उपलब्ध पदों में अपनी योग्यता के अनुसार जॉब चुनकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed