फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी

Thu, 04 Feb 2021 07:46 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 04 Feb 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs, apply soon
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला

सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में भर्तियां हैं। इन 05 बड़ी सरकारी नौकरियों में से कुछ तो ऐसी हैं जहा आपको लाखों की सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ... 

Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs, apply soon
iim indore

आईआईएम में पुस्तकालयाध्यक्ष की भर्ती 
भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर यानी आईआईएम, इंदौर में खाली पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यहां पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए पुस्तकालय प्रबंधन से जुड़े हुए लोग आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदके के पास पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी डिग्री होना जरूरी है। आवेदन के लिए योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए कृपया आईआईएम, इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट http.//www.iimidr.ac.in को विजिट करें। यहां ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2021 है। 

Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs, apply soon
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - फोटो : ECIL

ईसीआईएल में कई पदों पर रिक्तियां  
ईसीआईएल यानी इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यहां कई पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती महाप्रबंधक स्तर के पदों के लिए है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने महाप्रबंधक (तकनीकी) और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन  04 फरवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी, 2021 है। भर्ती संपूर्ण विवरण ( योग्यता, आयु अनुभव आदि) तथा ऑनलइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट careers.ecil.co.in पर विजिट कर सकते है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs, apply soon
RBI - फोटो : पीटीआई

भारतीय रिजर्व बैंक में जूनियर इंजीनियर की भर्ती 
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अपने विभिन्न कार्यालयों के लिए भर्ती शुरू की है। यहां कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर के पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर में रिक्त 48 पदों के लिए की जा रही है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां चयन परीक्षा माध्यम से किया जाएगा। आवदेन संबंधी पूरी जानकारी के लिए की आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर विजिट करें।  आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है। ऑनलाइन परीक्षा 08 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।  

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs, apply soon
Highest Paying Govt Job - फोटो : अमर उजाला

बामर लॉरी एंड कंपनी में कनिष्ठ अधिकारी के पद पर रिक्ति
बामर लॉरी एंड कंपनी  (Balmer Lawrie & Co. Ltd) भारत सरकार की सार्वजनिक कंपनी है। यहां कनिष्ठ अधिकारी उत्पादन का पद खाली है। इसके लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इस कंपनी में औद्योगिक पैकेजिंग, बैरल और ड्रम, रसोई गैस के सिलेंडर, ग्रीस और स्नेहक, चमड़े के रसायन, कार्यात्मक योज्य और समुद्री माल-वाहक कंटेनरों का निर्माण किया जाता है। साथ ही यहां चाय का निर्यात और व्यापार, यात्रा, पर्यटन और माल तथा इंजीनियरिंग सेवाओं जैसे कि ऊर्जा संबंधी लेखा और परामर्श तथा माल-वाहक कंटेनर की मरम्मत जैसी विशाल परियोजनाओं पर भी कार्य किया जाता हैं। इस पद पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट www.balmerlawries.com देख सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2021 है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed