मध्य प्रदेश में इस साल MPPSC की ओर से 12 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इन भर्ती परीक्षाओं में कई परीक्षाएं 2019 और 2020 में हुई भर्ती घोषणाओं वाली हैं, तो कुछ हाल ही में 2021 में निकली सरकारी नौकरियों की भी हैं। इनमें आप भी आवेदन कर सकते हैं। इस खबर में आगे आपको सभी परीक्षाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। इस साल पिछले दो सालों से अटकी भर्ती परीक्षाएं भी होनी हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 2021 के लिए अपनी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। भर्ती कैलेंडर के अनुसार एमपीएससी की 12 परीक्षाओं में से तीन राज्य सेवा परीक्षा और तीन राज्य वन सेवा परीक्षाएं होंगी। हालांकि, इनके अतिरिक्त राज्य अभियांत्रिकी सेवा, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास और सहायक प्रबंधक लोक सेवा स्वास्थ्य आदि भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
{"_id":"601a9290d83a3a6fc0786cc7","slug":"sarkari-naukri-2021-mppsc-recruitment-exam-2021-know-all-jobs-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: मध्य प्रदेश में इस बार होंगी 12 भर्ती परीक्षाएं, 2019-20 वाले भी तैयार रहें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sarkari Naukri 2021: मध्य प्रदेश में इस बार होंगी 12 भर्ती परीक्षाएं, 2019-20 वाले भी तैयार रहें
Wed, 03 Feb 2021 07:01 PM IST
Devesh Devesh
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
mppsc
- फोटो : file photo
Trending Videos
सरकारी नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कुछ पदों पर सीधे साक्षात्कार होंगे
आयोग अप्रैल 2021 में होने वाली राज्य सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा से पहले मार्च 2021 में राज्य सेवा परीक्षा-2019 की मुख्य परीक्षा कराने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 की रुकी हुईं कुछ भर्ती परीक्षाओं की तारीखें भी तय की गई हैं। चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी आदि की भर्ती सीधे साक्षात्कार से होगी। आयोग इस साल सबसे पहले मार्च में उप जिला कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक जैसे पदों के लिए मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी में हैं। उसके बाद अप्रैल में 235 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग के कैलेंडर के मुताबिक मार्च से दिसंबर 2021 तक प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन भी कर लिया जाएगा।
आयोग अप्रैल 2021 में होने वाली राज्य सेवा परीक्षा-2020 की प्रारंभिक परीक्षा से पहले मार्च 2021 में राज्य सेवा परीक्षा-2019 की मुख्य परीक्षा कराने का फैसला किया है। कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2020 की रुकी हुईं कुछ भर्ती परीक्षाओं की तारीखें भी तय की गई हैं। चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक उद्यानिकी आदि की भर्ती सीधे साक्षात्कार से होगी। आयोग इस साल सबसे पहले मार्च में उप जिला कलेक्टर और पुलिस उपाधीक्षक जैसे पदों के लिए मुख्य परीक्षा कराने की तैयारी में हैं। उसके बाद अप्रैल में 235 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग के कैलेंडर के मुताबिक मार्च से दिसंबर 2021 तक प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन भी कर लिया जाएगा।
परीक्षा में परीक्षार्थी
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी, 2020 के बाद से एक भी भर्ती परीक्षा नहीं हुई
उल्लेखनीय है कि 2020 के अंत में राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी किए जाने से बीता साल पीएससी का जीरो ईयर होने से बच गया हो, लेकिन 12 जनवरी, 2020 के बाद से आयोग एक भी भर्ती परीक्षा नहीं ले पाया है। इतना ही नहीं, किसी परीक्षा के बाद होने वाली अंतिम चयन की प्रक्रिया भी नहीं हो पाई थी। फिलहाल, आयोग ने 12 परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा में भी छूट दी गई है। इस बार राज्य सेवा परीक्षा-2019 में परीक्षार्थियों की आयु गणना एक जनवरी, 2020 से की जगह एक जनवरी, 2019 से ही की जाएगी। इससे उन परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें आयु सीमा की गणना में एक वर्ष बढ़ने के कारण परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
jobs
जानिए कब होगी कौनसी परीक्षा
| परीक्षा | विज्ञापन प्रकाशन | प्रारंभिक परीक्षा | प्रारंभिक परीक्षा परिणाम | मुख्य परीक्षा | मुख्य परीक्षा परिणाम | साक्षात्कार | अंतिम चयन परिणाम |
| राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 | नवंबर 2019 | जनवरी 2020 | दिसंबर 2020 | मार्च 2021 | जून-जुलाई 2021 | अगस्त-सितंबर 2021 | सितंबर 2021 |
| राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2019 |
नवंबर 2019ं |
जनवरी 2020 | दिसंबर 2020 | फरवरी-मार्च 2021 | मार्च 2021 | अप्रैल 2021 | अप्रैल 2021 |
| राज्य सेवा परीक्षा 2020 | दिसंबर 2020 | अप्रैल 2021 | मई 2021 | जुलाई- अगस्त 2021 | अक्तूबर 2021 | नवंबर-दिसंबर 2021 | दिसंबर 2021 |
| राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 | दिसंबर 2020 | अप्रैल 2021 | मई 2021 | जुलाई 2021 | - | - | सितंबर 2021 |
| राज्य सेवा परीक्षा 2021 | जून 2021 | अगस्त 2021 | सितंबर 2021 | - | - | - | - |
| राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 | जून 2021 | अगस्त 2021 | सितंबर 2021 | - | - | - | - |
| परीक्षा | विज्ञापन प्रकाशन | ऑनलाइन परीक्षा | परीक्षा परिणाम | साक्षात्कार | अंतिम चयन |
| राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 | दिसंबर 2020 | जून 2021 | जून 2021 | जुलाई 2021 | अगस्त 2021 |
| सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास परीक्षा 2019 |
नवंबर 2019 |
फरवरी 2021 | फरवरी 2021 | मार्च-अप्रैल 2021 | अप्रैल 2021 |
| दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 | नवंबर 2019 | जून 2021 | जून 2021 | जुलाई 2021 | जुलाई 2021 |
| मेडिकल ऑफिसर मेडिकल और मेडिकल ऑफिसर नॉन मेडिकल 2020 | दिसंबर 2020 | सीधे साक्षात्कार | फरवरी 2021 | फरवरी 2021 | |
| सहायक संचालक उद्यानिकी परीक्षा 2021 | फरवरी 2021 | सीधे साक्षात्कार | अप्रैल 2021 | मई 2021 | |
| सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा | मार्च 2021 | जून 2021 | जून 2021 | अगस्त 2021 | सितंबर 2021 |
विज्ञापन
jobs shimla
ये परीक्षाएं करवाना भी चुनौती
- राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020: यह परीक्षा 13 जून, 2021 को प्रस्तावित है।
- सहायक कृषि निदेशक परीक्षा 2019 : यह भर्ती परीक्षा फरवरी में होनी प्रस्तावित है।
- दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 : यह परीक्षा जून माह में होगी और परिणाम में भी जून 2021 में ही घोषित करना है।
- मेडिकल ऑफिसर मेडिकल और मेडिकल ऑफिसर नॉन मेडिकल 2020 : इन पदों के लिए फरवरी, 2021 में सीधे साक्षात्कार होने हैं।