फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri : आर्मी वॉर कॉलेज में कई पदों पर हैं रिक्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए भी मौका

Fri, 29 Jan 2021 07:13 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 29 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Ministry of Defence Army War College Recruitment on various posts
HQ Army War College MHOW Recruitment 2021 - फोटो : Army War College

Army War College Recruitment 2021: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए  कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। मंत्रालय की ओर से की जा रही भर्ती रक्षा मंत्रालय से जुड़े हुए (आर्मी वॉर कॉलेज मुख्यालय), महू, मध्य प्रदेश के लिए है। इनमें स्टेनोग्राफर, एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ), लोअर डिवीजन क्लर्क और अन्य श्रेणी के 39 रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इन पदों के लिए मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mod.gov.in पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 फरवरी, 2021 को या उससे पहले भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों, पात्रता और आवेदन के बारे में अधिक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  

Sarkari Naukri 2021 Ministry of Defence Army War College Recruitment on various posts
आधुनिक प्रशिक्षण - फोटो : iStock

चयन प्रक्रिया 
मेरिट के आधार पर चयन सख्ती से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में जहां भी आवश्यक हो लिखित परीक्षा और कौशल / शारीरिक / व्यावहारिक / टाइपिंग परीक्षा शामिल होगी। सभी ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए चयन केवल लिखित परीक्षा में आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, जो केवल कौशल / शारीरिक / व्यावहारिक / टाइपिंग परीक्षा में योग्यता के अनुसार है। 

Sarkari Naukri 2021 Ministry of Defence Army War College Recruitment on various posts
army training in ladakh for war - फोटो : अमर उजाला

आवेदन शुल्क 
क्रॉस्ड इंडियन पोस्टल ऑर्डर (आईपीओ) या कमांडेंट, आर्मी वार कॉलेज, महू के पक्ष में 50 / - रुपए का डिमांड ड्राफ्ट। एससी / एसटी से संबंधित अभ्यर्थी, यदि वे आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो उन्हें आवेदन शुल्क से छूट दी गई है और विकलांग व्यक्तियों और भूतपूर्व सैनिक को भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Ministry of Defence Army War College Recruitment on various posts
Army in Jammu and Kashmir helps people during cold weather and snow everywhere Kupwara news - फोटो : भारतीय सेना

इन पदों पर है रिक्तियां 

  1. सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट / वीडियो ऑपरेटर / मेक / मिक्सर / फोटोग्राफर - 01
  2. स्टेनोग्राफर ग्रेड- II - 01
  3. लोअर डिवीजन क्लर्क - 10
  4. नागरिक मोटर चालक (साधारण ग्रेड) - 04
  5. इलेक्ट्रीशियन - 01
  6. कुक - 02
  7. पोस्टर निर्माता - 01
  8. एमटीएस (चौकीदार) - 04
  9. एमटीएस (सफाईवाला) - 02
  10. एमटीएस (माली) - 01
  11. नाई - 01
  12. लेबर - 08
  13. पर्यवेक्षक - 01
  14. ओवरसियर - 01
  15. साइकिल फिटर - 01

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Ministry of Defence Army War College Recruitment on various posts
सेना भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी - फोटो : Indian Army

आवेदन कैसे करें 
सभी आवश्यक दस्तावेजों स्व सत्यापित करते हुए को एक उपयुक्त डाक टिकट लगे लिफाफे में एक अन्य लिफाफे जिस पर अपना पता लिखा हो और डाक टिकट लगा हो के साथ The Presiding Officer, Civilian Direct Recruitment (Scrutiny of Applications) Board, Senior Command Wing, Army War College, Mhow (MP) – 453441 पर भेजें। आवेदन को निर्धारित प्रारूप में विधिवत टाइप या स्पष्ट लेखनी में लिखा जाना चाहिए। प्रारूप के लिए अधिसूचना पीडीएफ देखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed