फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवसर: ये हैं वो 4 नौकरियां, जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं अच्छी सैलरी

Mon, 08 Mar 2021 03:59 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 08 Mar 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 government jobs new jobs for employers for new jobs
नौकरियां

अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको विभिन्न विभागों में निकली चार नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप अच्छी सैलरी पा सकते हैं। ये नौकरियां असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, रजिस्ट्रार सहित विभिन्न ट्रेड में अपरेंटिस से लेकर पटवारी तक की हैं। इसके अलावा, टेक्निकल एसोसिएट पदों के लिए भी नौकरियां हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं...


 

sarkari naukri 2021 government jobs new jobs for employers for new jobs
जॉब्स - फोटो : Social Media

Panipat institute of technology Recruitment 2021: पानीपत इंस्टीट्यूट्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ( PIET) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर ( कैटेगरी 'ए') एवं रजिस्ट्रार, डिप्टी/असिस्टेंट रजिस्ट्रार, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर इत्यादि ( कैटेगरी ’बी') अधिकारी समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कुल 286 रिक्तियां हैं। इन नौकरियों में उम्मीदवारों को वेतन संस्थान के नियम अनुसार मिलेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास आईसीटीसी /यूजीसी/ पिसीआई/ डीटीई एवं संबंधित विश्विद्यालय के नियमानुसार पात्रताएं होनी चाहिए। पीएचडी/ गेट कावलीफाईड अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jobs@piet.co.in ( कैटेगरी 'ए' ) व admin@piet.co.in ( कैटेगरी 'बी') के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.piet.co.in पर जा सकते हैं ।

sarkari naukri 2021 government jobs new jobs for employers for new jobs
जॉब्स - फोटो : Social Media

विभिन्न ट्रेड में अपरेंटिस का अवसर 
एसजेवीएन लिमिटेड, शिमला, हिमाचल प्रदेश मे मैकेनिकल, सिविल, वास्तुकला इत्यादि के 280 पदों पर रिक्तियां हैं। लेकिन इन रिक्तियों के लिए केवल हिमाचल प्रदेश के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए एआईसीटीई मान्य संबंधित विषय से पूर्ण कालिक इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी पूर्णकालिक स्नातक डिग्री/ डिप्लोमा/ आईटीआई इत्यादि के साथ अन्य पात्रताएं होना आवश्यक है। चयनित आवेदकों को प्रति माह 10,000, 8,000 व 7,000 रुपये तक का वेतन योग्यता अनुसार दिया जाएगा । इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर www.sjvn.nic.in विजिट कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sarkari naukri 2021 government jobs new jobs for employers for new jobs
जॉब्स

पटवारी के पदों पर आवेदन का मौका 
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पटवारी के पदों पर बंपर भर्तियां की जा रही हैं। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के 1159 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि 8 मार्च है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च रखी गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 52000 रुपये से 20,200 रुपये एवं 2400 रुपये ग्रेड-पे बतौर वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के पास इन पदों पर आवेदन करने के लिए स्नातक अथवा समकक्ष ( 10 वीं हिंदी/ संस्कृति/ उर्दू किसी एक विषय से ) अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट  पर www.hssc.gov.in विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
sarkari naukri 2021 government jobs new jobs for employers for new jobs
जॉब्स

टेक्निकल एसोसिएट के पद खाली
पर्यावरण और वन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय वन सर्वेक्षण (फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया - एफएसआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, टेक्निकल एसोसिएट्स के 44 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 5 मार्च से हो चुकी है। उमीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएट एवं समकक्ष योग्यता होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी गई है। चयनित आवेदकों को 31,000 रुपये का वेतन मिलेगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 मार्च है। इच्छुक अभ्यर्थी एफएसआई की वेबसाइट  www.fsi.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed