नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने असिस्टेंट इंजीनियर और असिस्टेंट केमिस्ट के 230 पदाें पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 200 पद यानी इलेक्ट्रिकल के 90, मैकेनिकल के 70 पद व इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन के 40 पद और असिस्टेंट केमिस्ट के 30 पद पर की जाएगी। बता दें 24 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpccareers.net पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन हेतु केवल दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में जाकर आवेदन की डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। वहीं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानने के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
एनटीपीसी भर्ती 2021: इंजीनियरिंग और केमिस्ट के 230 पदों पर भर्ती, आवेदन हेतु केवल दो दिन शेष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 फरवरी, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 10 मार्च, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया नि:शुल्क रखी गई है।
अन्य जानकारियां -
आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता -
- असिस्टेंट इंजीनियर - अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन विषयों में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है।
- असिस्टेंट केमिस्ट - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ केमिस्ट्री विषय में एमएससी करने वाले छात्र इसके लिए योग्य अभ्यर्थी होंगे।
अनुभव -
- असिस्टेंट इंजीनियर - थर्मल अथवा गैस पावर प्लांट में प्रचालन/ अनुरक्षण/ इरेक्शन/ निर्माण/ इंजीनियरिंग में न्यूनतम 1 वर्ष का अर्हता उपरांत अनुभव होना अनिवार्य है।
- असिस्टेंट केमिस्ट - जल उपचार संयंत्र प्रणाली एवं जन विश्लेषण बॉयलर वाटर रसायन में न्यूनतम एक वर्ष का अर्हता उपरांत अनुभव होना चाहिए।
आधिकारिक अधिसूचना - https://ntpccareers.net/main/folders/Archives/advt/01_21%20NTPC%20Exp.%20Eng.%20&%20Asst%20Chemist%20E0%20Recruitment%20ad%2025x38%20cm%20English.pdf
आवेदन हेतु डायरेक्ट लिंक - http://open.ntpccareers.net/2021_ShiftEngrRec/searchjobs.php