Cabinet Secretariat Recruitment 2023: भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय में नियमित आधार पर डिप्टी फील्ड ऑफिसर के 125 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आदिकारिक वेबसाइट cabsec.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कैबिनेट सचिवालय डीएफओ भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेवल-07 के मुताबिक हर महीने 90,000 रुपये वेतन मिलेगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 06 नवंबर 2023 तक है।
RSMSSB Animal Attendant Notification
2 of 7
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) में एनिमल अटेंडेंट के पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। बोर्ड ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। एनिमल अटेंडेंट पदों पर आवेदन की शुरुआत 13 अक्तूबर से होगी, जबकि आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर 2023 तक है। परीक्षा का एडमिट कार्ड और तारीख बाद में जारी की जाएगी।
TSPGCL Assistant Engineer Recruitment 2023
3 of 7
jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (टीएसपीजीसीएल) में सहायक अभियंता पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार TSGENCO की आधिकारिक वेबसाइट tsgenco.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्तूबर 2023 तक है। तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड में इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 339 पदों को भरना है। आवेदक की आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
AIIMS Jodhpur Recruitment 2023
4 of 7
jobs
- फोटो : Amar Ujala Graphics
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जोधपुर ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अक्तूबर 2023 तक है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। एम्स जोधपुर में ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के 105 पदों पर भर्ती की जानी है।
BECIL Recruitment 2023
5 of 7
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), गोवा में मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट besil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर 2023 तक है। इसके लिए आयु सीमा 25 से 45 वर्ष (अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग है) होगी।