{"_id":"5d21da448ebc3e6cd710cd86","slug":"police-recruitment-2019-know-how-to-apply-for-5-28-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस के 23 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां, उत्तर प्रदेश में अब भी 1 लाख से ज्यादा पद खाली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
पुलिस के 23 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां, उत्तर प्रदेश में अब भी 1 लाख से ज्यादा पद खाली
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sun, 07 Jul 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश भर में पुलिस के कुल 5.28 लाख पद खाली हैं। आपको बता दें कि इनमें से लगभग 1.29 लाख पद उत्तर प्रदेश में, बिहार में 50,000 पद और पश्चिम बंगाल में 49,000 पद खाली हैं। गृह मंत्रालय के आंकड़े सामने आए हैं जिसके अनुसार, सभी राज्यों के पुलिस विभाग में 23,79,728 भरे जाने थे, जिनमें से 18,51,332 पदों को एक जनवरी 2018 तक भर लिया गया था।मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस तारीख तक कुल 5,28,396 पद खाली पड़े थे।
2 of 5
उत्तर प्रदेश में पुलिस बल में अनुमोदित पदों की संख्या 4,14,492 है । इनमें से 2,85,540 पद भरे हुए और 1,28,952 पद रिक्त हैं। बिहार में 1,28,286 स्वीकृत पदों में से 77,995 पदों पर कर्मी कार्यरत हैं और यहां 50,291 पद खाली हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस में ऐसी स्वीकृत संख्या 1,40,904 है और यहां 48,981 रिक्त पद हैं। तेलंगाना में 30,345 रिक्त पद हैं जबकि यहां 76,407 पद स्वीकृत हैं।
3 of 5
दिलचस्प बात यह है कि नागालैंड पुलिस देश की एकमात्र ऐसा बल है जहां 21,292 पदों की स्वीकृत संख्या से 941 अधिक कर्मियों को भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के लिए धीमी भर्ती प्रक्रिया, सेवानिवृत्ति और असामयिक मृत्यु जैसे कारणों को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महाराष्ट्र में 26,195 पद रिक्त हैं जबकि यहां 2,40,224 पुलिस कर्मियों के पद स्वीकृत हैं और मध्यप्रदेश में 1,15,731 स्वीकृत पदों में कुल रिक्तियां 22,355 हैं।तमिलनाडु पुलिस में 1,24,130 स्वीकृत पदों के बरक्स 22,420 पद खाली हैं। कर्नाटक पुलिस में 1,00,243 स्वीकृत पदों में से 21,943 पदों पर नियुक्ति होनी बाकी है। गुजरात पुलिस की कुल 1,09,337 और झारखंड पुलिस की कुल 79,950 स्वीकृत संख्या में रिक्तियां क्रमश: 21,070 और 18,931 हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राजस्थान में 1,06,232 स्वीकृत पदों में से 18,003 पद खाली हैं। आंध्र प्रदेश पुलिस में, 72,176 पदों में से, 17,933 पद खाली हैं, जबकि हरियाणा में 61,346 पदों की स्वीकृत संख्या में से 16,844 पद खाली हैं। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में स्वीकृत 71,606 पुलिस पदों में 11,916 पद खाली हैं। ओडिशा पुलिस के पास 66,973 स्वीकृत पद हैं और यहां खाली रिक्तियों की संख्या 10,322 है। उग्रवाद प्रभावित असम में 65,987 स्वीकृत पदों में से 11,452 रिक्त पद हैं, जबकि जम्मू और कश्मीर में 87,882 स्वीकृत पदों में 10,044 पद रिक्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।