MPPEB: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2020 के लिए आवेदन मांगे हैं। जो योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 27 जुलाई से 10 अगस्त, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ लें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
MPPEB: जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2020 के लिए आवेदन शुरू, यहां लें पूरी जानकारी
महत्वपूर्ण तिथियां :
- आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि : 27 जुलाई, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अगस्त, 2020
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि : 27 जुलाई, 2020
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 15 अगस्त, 2020
- अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, नि:शक्तजन अभ्यथियों के लिए (मध्यप्रदेश के मूल निवासियों के लिए) 250 रुपये
|
परीक्षा तिथि |
परीक्षा की पाली | अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग का समय | महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित का समय |
| 3 से 10 नवंबर, 2020 | प्रथम | प्रात: 7:00 से 8:00 बजे तक | 08:50 से 08:50 बजे तक (10 मिनट) | प्रात: 9:00 से 12:00 बजे तक (03:00 घंटे) |
| द्वितीय | दोपहर: 12:00 से 1:00 बजे तक | 01:50 से 02:00 बजे तक (10 मिनट)
|
दोपहर: 02:00 से 05:00 बजे तक (03:00 घंटे) |
ऐसे करें आवेदन :
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट http://peb.mp.gov.in/ या इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। बता दें आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे, निश्चित समय के अंदर ही किए गए आवेदन मान्य होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2020 है। ध्यान रहे आवेदन करने से पहले आवेदन पत्र को अच्छी तरह पढ़ लें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।