फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JSSC Recruitment 2023: आबकारी कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Sun, 04 Jun 2023 10:36 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Sun, 04 Jun 2023 10:36 PM IST
सार

JSSC Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के 583 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया की शुरू हो गई है।

विज्ञापन
JSSC Recruitment: Vacant 583 Jharkhand Excise Constable posts, Notification Out Know How to apply at jssc.nic.
JSSC Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में निकली भर्ती, जानें कब-कहां और कैसे करें आवेदन? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JSSC Recruitment 2023 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल के कुल 583 पदों पर भर्तियां होनी है। आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर 01 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 30 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

JSSC Recruitment: Vacant 583 Jharkhand Excise Constable posts, Notification Out Know How to apply at jssc.nic.
JSSC Recruitment 2023: 583 रिक्तियों पर की जा रही हैं भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JSSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता


जेएसएससी की भर्ती में आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक/10वीं पास होना चाहिए। इंटर के साथ-साथ एक कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवारों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई शारीरिक और लिखित परीक्षा में पास होने आवश्यक होगा।

JSSC Recruitment: Vacant 583 Jharkhand Excise Constable posts, Notification Out Know How to apply at jssc.nic.
JSSC Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JSSC Recruitment 2023: आयु सीमा

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष तक के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप JSSC की अधिकृत वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
JSSC Recruitment: Vacant 583 Jharkhand Excise Constable posts, Notification Out Know How to apply at jssc.nic.
JSSC Recruitment 2023: आयु सीमा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JSSC Recruitment 2023: आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया

  1. आप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर, “आवेदन प्रपत्र” पर क्लिक करें।
  3. JECCE 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5. फिर सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और भुगतान करें।
  6. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
JSSC Recruitment: Vacant 583 Jharkhand Excise Constable posts, Notification Out Know How to apply at jssc.nic.
JSSC Recruitment 2023: आवेदन पंजीकरण की प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

JSSC Recruitment 2023 : आवेदन शुल्क

इस प्रक्रिया में आवेदन सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 100 रुपये तो आरक्षित वर्गों को 50 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed