फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में अगले महीने यहां होंगी सेना भर्ती रैलियां, जल्दी आवेदन करें

Wed, 17 Feb 2021 02:59 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 17 Feb 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Recruitment Haryana registration for Sena Bharti rallies in Haryana Hisar Jind Fatehabad
सेना भर्ती - फोटो : Indian Army

इंडियन आर्मी में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है। इंडियन आर्मी अगले महीने यानी मार्च 2021 में हरियाणा में बंपर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है। सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च में भारतीय सेना हरियाणा में भर्ती रैली आयोजित करेगी।

Indian Army Recruitment Haryana registration for Sena Bharti rallies in Haryana Hisar Jind Fatehabad
पैरा रेजिमेंट - फोटो : Twitter @adgpi

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in पर जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च से 25 मार्च तक भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सिपाही डी फार्मा के पदों सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 02 मार्च, 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 
 

Indian Army Recruitment Haryana registration for Sena Bharti rallies in Haryana Hisar Jind Fatehabad
सेना भर्ती - फोटो : Indian Army

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका 
भारतीय सेना की हरियाणा में प्रस्तावित भर्ती रैली में हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 02 मार्च तक सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रे्शन करा सकते हैं। रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र 06 मार्च, 2021 के बाद आपके दिए गए ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Army Recruitment Haryana registration for Sena Bharti rallies in Haryana Hisar Jind Fatehabad
भारतीय सेना के कमांडो - फोटो : indian army website

बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं 
सेना भर्ती रैली में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर आएंगे। अभ्यर्थियों को रैली भर्ती की तारीख और स्थान की जानकारी ई-मेल से भेजे जाने वाले प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। हरियाणा में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की अधिसूचना यहां देंखें : Army Recruitment Rally in Haryana Notification
 

विज्ञापन
Indian Army Recruitment Haryana registration for Sena Bharti rallies in Haryana Hisar Jind Fatehabad
भारतीय सेना - फोटो : PTI

योग्यता 
सिपाही फार्मा के लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष है। आवेदक का जन्म 01 अक्तूबर, 1995 से 30 सितंबर, 2001 के बीच हुआ हो। शैक्षिक योग्यता में 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास और कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ बी फार्मा का डिप्लोमा किया हो। साथ ही राज्य या केंद्र की फार्मा काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed