BSTC Recruitment 2020: बिहार सरकार तकनीकी सेवा आयोग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। बता दें कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट और व्यावसायिक चिकित्सक के पदों पर आवेदन हो रहे हैं। उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 15 अप्रैल, 2020 तक निर्धारित की गई है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत कई पदों पर निकली भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया
पदों का विवरण-
पदों के नाम पदों की संख्या
खाद्य सुरक्षा अधिकारी 91
फिजियोथेरेपिस्ट 126
व्यावसायिक चिकित्सक 86
शैक्षिक योग्यताः
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 16 मार्च, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि :15 अप्रैल, 2020
आयु सीमाः
पुरुष के लिए
न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
अधिकतम आयु - 37 वर्ष
महिला के लिए
न्यूनतम आयु - 18 वर्ष
अधिकतम आयु - 40 वर्ष
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार आवेदन के लिए 15 अप्रैल, 2020 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे।
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - स्नातकों के लिए पुलिस विभाग में हो रही हैं भर्तियां, 48 हजार से ज्यादा मिल रही है सैलरी
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - ISRO ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, आपके पास है अब भी एक मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।