फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs 2025: 10वीं पास से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका! NIT से ISRO तक कई विभागों में भर्तियां

Wed, 20 Aug 2025 03:22 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Aug 2025 03:22 PM IST
सार

Sarkari Naukri 2025: अलग-अलग योग्यताओं वाले उम्मीदवारों के लिए कई विभागों ने भर्तियां निकाली हैं। एनआईटी, इंडियन आर्मी, इसरो और एसजेवीएन में विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Opportunities for 12th Pass, ITI, B.Tech & Medical Graduates Across Top Departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Govt Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विभिन्न विभागों ने अलग-अलग शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती की घोषणा की है। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक सभी के लिए अवसर मौजूद हैं। एनआईटी, इंडियन आर्मी, इसरो और एसजेवीएन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

Govt Jobs 2025: Opportunities for 12th Pass, ITI, B.Tech & Medical Graduates Across Top Departments
कनाडा में शिक्षक-हेल्थ वर्कर्स की नाैकरी - फोटो : अमर उजाला

एनआईटी कुरुक्षेत्र में 46 पदों पर भर्ती 

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 46 पदों को भरा जाएगा जिनमें जूनियर इंजीनियर और स्टेनोग्राफर जैसे पद शामिल हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 निर्धारित है।

इन पदों के लिए शैक्षणिक पात्रता पदानुसार तय की गई है जिसमें बारहवीं पास, बीई, बीटेक और अन्य निर्धारित योग्यताएं शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nitkkr.ac.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs 2025: Opportunities for 12th Pass, ITI, B.Tech & Medical Graduates Across Top Departments
Indian Army, Airforce Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

इंडियन आर्मी डेंटल कॉर्प्स भर्ती 2025

भारतीय सेना ने डेंटल कॉर्प्स के तहत 30 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2025 तय की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Opportunities for 12th Pass, ITI, B.Tech & Medical Graduates Across Top Departments
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- ISRO

इसरो में 23 नौकरियां

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर (LPSC) ने 23 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें टेक्निकल ऑफिसर, सब ऑफिसर और अन्य पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2025 है। इन पदों के लिए शैक्षणिक पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है जिसमें 10वीं पास, आईटीआई और अन्य तकनीकी योग्यताएं आवश्यक हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट lpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Opportunities for 12th Pass, ITI, B.Tech & Medical Graduates Across Top Departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

एसजेवीएन भर्ती 2025

एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) ने असिस्टेंट और वर्कमैन ट्रेनी के 13 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 सितंबर, 2025 तय की गई है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 21,500 रुपये से 23,000 रुपये प्रति माह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

यह भर्ती विशेष रूप से उन उम्मीदवारों के लिए है जो पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में स्थिर नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य मानदंडों को पूरा करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट sjvnindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed