फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: बैंकिंग, फाइनेंस, पुलिस और डिफेंस सेक्टर में ढेरों भर्तियां, 33000+ पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी

Wed, 20 Aug 2025 12:41 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 20 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

Govt Jobs 2025: 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका है। बैंकिंग, फाइनेंस, पुलिस और डिफेंस सेक्टर में 33,000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन भर्तियों में शामिल होने वाले उम्मीदवार विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Over 33,000 Vacancies Open in Banking, Finance, Police and Defence Sectors, read details here
Govt Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

Sarkari Naukari 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। कई सेक्टर में इस समय 33,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इनमें बैंकिंग सेक्टर में 17,816 पद, फाइनेंस सेक्टर में 1,071 पद, पुलिस विभाग में 9,919 पद, और डिफेंस सेक्टर में 4,621 पद शामिल हैं।



इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अलग-अलग अंतिम तिथियां तय की गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यता और आयु सीमा के अनुसार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

Govt Jobs 2025: Over 33,000 Vacancies Open in Banking, Finance, Police and Defence Sectors, read details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

SBI Junior Associate Recruitment 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के जरिए बैंक में 6500 से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मौका है कि वे 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम स्नातक (Graduation) रखी गई है, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री भी मान्य होगी। वहीं आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है और इसकी गणना 1 अप्रैल 2025 से की जाएगी। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें। 

Govt Jobs 2025: Over 33,000 Vacancies Open in Banking, Finance, Police and Defence Sectors, read details here
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

IBPS Clerk Recruitment 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,277 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता जरूरी है। वहीं आयु सीमा 1 अगस्त 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Over 33,000 Vacancies Open in Banking, Finance, Police and Defence Sectors, read details here
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

BOB Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के तहत मैनेजर, ऑफिसर (एग्रीकल्चर सेल्स) और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस अभियान का लक्ष्य कुल 417 रिक्तियों को भरना है।

आयु सीमा की बात करें तो ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष होनी चाहिए। वहीं मैनेजर पद के लिए न्यूनतम आयु 26 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
 

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Over 33,000 Vacancies Open in Banking, Finance, Police and Defence Sectors, read details here
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

Bank of Maharashtra Generalist Officers Recruitment 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल-II और स्केल-III के 500 जनरलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 23 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1180 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 118 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed