फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: विभिन्न विभागों में निकलीं नौकरियां, 10वीं पास से पोस्टग्रेजुएट तक भर सकते हैं फॉर्म; जानें डिटेल्स

Sun, 24 Aug 2025 04:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 24 Aug 2025 04:09 PM IST
सार

Sarkari Naukari 2025: 10वीं पास से लेकर पीजी क्वालिफिकेशन वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न विभागों में भर्तियां निकली हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Multiple Departments Announce Jobs for 10th Pass to PG Candidates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Govt Jobs 2025: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आप के लिए शानदार मौका है। अलग-अलग संस्थानों और आयोगों ने नई भर्तियों का एलान किया है। इनमें भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) में 53 पद, आरपीएससी में जूनियर लीगल ऑफिसर के 12 पद, NHAI में यंग प्रोफेशनल (लॉ) के 44 पद और DSSSB में 10वीं पास युवाओं के लिए कई पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार तय अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

Govt Jobs 2025: Multiple Departments Announce Jobs for 10th Pass to PG Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

WII Recruitment 2025: भारतीय वन्यजीव संस्थान 53 नौकरियां

भारतीय वन्यजीव संस्थान ने प्रोजेक्ट एसोसिएट, टेक्निकल असिस्टेंट और अन्य पदों पर कुल 53 रिक्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास बीएससी, एमएससी या अन्य संबंधित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई 2025 तय की गई है।

उम्मीदवार wii.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह अवसर खासतौर से उन युवाओं के लिए है जो रिसर्च और वाइल्डलाइफ सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

Govt Jobs 2025: Multiple Departments Announce Jobs for 10th Pass to PG Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

RPSC Recruitment 2025: जूनियर लीगल ऑफिसर की भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) के लिए 12 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर चल रही है।

इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2025 है। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है जो लॉ बैकग्राउंड से आते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Multiple Departments Announce Jobs for 10th Pass to PG Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

NHAI Vacancy 2025: बिना परीक्षा नौकरी का मौका

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने यंग प्रोफेशनल (लॉ) के लिए 44 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर चल रही है और अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025, शाम 6 बजे तक है।

इस भर्ती में सबसे बड़ी राहत यह है कि उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन पूरी तरह से CLAT (PG) स्कोर के आधार पर होगा। आवेदन करने वालों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/नेशनल लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री और CLAT-PG स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Govt Jobs 2025: Multiple Departments Announce Jobs for 10th Pass to PG Candidates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

DSSSB Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर शुरू होगी। इस भर्ती की खासियत यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास ड्राइविंग का अनुभव होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), स्किल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 100 रुपये फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed