फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, यहां देखिए नहीं व्यवस्था...इग्नोर की तो भूल जाओ नौकरी

Tue, 17 Jul 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jul 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Government Recruitment Rule Under Sports Quota Changed
कॉलेज स्टूडेंट्स
सरकारी नौकरी चाहिए तो इस नई व्यवस्था के बारे में जान लीजिए। सरकार ने भर्ती का एक नियम बदल दिया है, जिसके तहत ही जॉब मिलेगी अब। अगर इग्नोर किया नया रूल तो भूल जाओ की सपना पूरा होगा।
Chandigarh, Government Recruitment Rule Under Sports Quota Changed
कॉलेज स्टूडेंट्स
दरअसल, हरियाणा में अब खिलाड़ी पदक जीतने के बाद जुगाड़ लगाकर नौकरी नहीं पा सकेंगे। खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता के साथ ही खेल एसोसिएशन का मान्यता प्राप्त होना भी जरूरी है। केंद्रीय खेल मंत्रालय के साथ ही हरियाणा से भी मान्यता प्राप्त खेल एसोसिएशन के बैनर तले खेलने वाले खिलाड़ियों को ही सरकार खेल कोटे के तहत आउट ऑफ टर्न नौकरी देगी।
Chandigarh, Government Recruitment Rule Under Sports Quota Changed
कॉलेज स्टूडेंट्स
नौकरी प्रदान करने के लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगने के बाद खेल विभाग ने एक प्रफार्मा तैयार कर खिलाड़ियों को भेज दिया है। नौकरी के लिए आवेदन करने वाले 207 खिलाड़ियों को इस प्रोफार्मा पर अपना पूरा रिकार्ड तो भरना ही होगा, साथ में खेल व खेल एसोसिएशन की भी पूरी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Government Recruitment Rule Under Sports Quota Changed
कॉलेज स्टूडेंट्स
इसके अलावा प्रोफार्मा पर खेल एसोसिएशन के सक्षम पदाधिकारी के हस्ताक्षर व मुहर का होना भी जरूरी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेल विभाग सभी प्रोफार्मा की जांच करेगा। छंटनी प्रक्रिया के दौरान देखा जाएगा कि जिन खिलाड़ियों ने आवेदन किए हैं, व हरियाणा खेल नीति के नियम व शर्र्तों के अनुसार पात्र भी हैं या नहीं।
विज्ञापन
Chandigarh, Government Recruitment Rule Under Sports Quota Changed
कॉलेज स्टूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
खेल नीति के तहत कवर होने वाले खेलों और मान्यता प्राप्त एसोसिएशन से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही आउट ऑफ टर्न नियुक्ति मिलेगी। नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए खेल विभाग ने यह निर्णय लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed