फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Tips: कॅरिअर की बागडोर अपने हाथों में रखें; प्रबंधक से मदद न मिले तो शिकायतों के बजाय समाधान पेश करें

Tue, 17 Dec 2024 07:53 AM IST
आकाश कुमार सारा मान, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
सारा मान, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 07:53 AM IST
सार

Tips: जब अप्रभावी प्रबंधन परिणामों को प्रभावित करे, तो ऐसी स्थिति में प्रबंधक से बात करें और शिकायतों के बजाय समाधान पेश करें। एक अप्रभावी मैनेजर का असर आपके करियर पर भी पड़ता है। इस समस्या से यहां बताए टिप्स की मदद से निपटें।
 

विज्ञापन
Career Tips: Keep the reins of your career in your own hands; offer solutions instead of complaints
Jobs, Education - फोटो : Amar Ujala

Career Tips: अगर आप पेशेवर हैं, तो हो सकता है कभी-कभी आपको लगता हो कि आप प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिल रहा है। ऐसे में, कॅरिअर को आगे बढ़ाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जरूरी नहीं कि इस समस्या का कारण आप हों, हो सकता है आपका मैनेजर ही प्रभावी न हो। एक अप्रभावी प्रबंधक आपके पेशेवर विकास में बाधक होता है। वह टीम के मनोबल, प्रदर्शन और आपके कॅरिअर के विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।



हालांकि, इसका यह कतई मतलब नहीं कि आप निराश हो जाएं और हार मान लें। बजाय इसके आपको आगे बढ़ने, सकारात्मक बने रहने और अपने पेशेवर विकास पर नियंत्रण रखने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों की तलाश करनी चाहिए। आपके कॅरिअर की सफलता किसी और के नेतृत्व कौशल पर निर्भर नहीं होनी चाहिए।

Career Tips: Keep the reins of your career in your own hands; offer solutions instead of complaints
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

खुद पर रखें विश्वास

यदि आपका बॉस लगातार प्राथमिकताएं बदल रहा है या अस्पष्ट दिशा-निर्देश दे रहा है, तो ऐसे में ध्यान केंद्रित करना और उत्पादक बने रहना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से आप निराश होकर टीम या नौकरी बदलने का प्रयास करते हैं, लेकिन यह मानसिकता गलत है। आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए कि आप इन परिस्थितियों में भी अच्छा काम कर सकते हैं। साथ ही, परेशानी के कारणों का पता लगाएं और उन पर ईमानदारी से मंथन करें। इससे आपको अगले कदम की पहचान करने में मदद मिलेगी।

Career Tips: Keep the reins of your career in your own hands; offer solutions instead of complaints
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

कामों की जिम्मेदारी खुद लें

व्यक्तिगत मूल्य ही निष्पक्ष निर्णय लेने और कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। हालांकि, बॉस से तनाव होने के कारण सबसे अधिक प्रभावित भी यही होते हैं। यदि आपको यह महसूस होता है कि प्रबंधक के साथ मुद्दों में आपके व्यक्तिगत मूल्य प्रभावित हो रहे हैं, तो अपने स्वयं के कार्यों और योगदानों पर ध्यान केंद्रित करना आपको मजबूत बना सकता है। ऐसे में, अपने काम की जिम्मेदारी खुद लें, व्यक्तिगत लक्ष्य निर्धारित करें और मानकों को बनाए रखें, भले ही आपका मैनेजर ऐसा न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Career Tips: Keep the reins of your career in your own hands; offer solutions instead of complaints
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रचनात्मक तरीके से संवाद करें

उन स्थितियों पर नजर रखें, जहां अप्रभावी प्रबंधन परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसी किसी भी स्थिति में अपने प्रबंधक से विशिष्ट उदाहरणों के साथ संपर्क करें और शिकायतों के बजाय समाधान पेश करें। काम से जुड़ी अपनी चिंताओं, आप कैसे काम करना पसंद करते हैं और आपको क्या अधिक प्रेरित करता है, इसके बारे में उन्हें जरूर बताएं। इससे आपको उनके विचारों से अवगत होने और मतभेदों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Career Tips: Keep the reins of your career in your own hands; offer solutions instead of complaints
अपने काम के मूल्यांकन के लिए समय-समय पर फीडबैक लेना जरूरी होता है। - फोटो : Freepik

फीडबैक लें

यदि आपका मैनेजर रचनात्मक फीडबैक देने में विफल रहता है, तो आप अपने साथियों, सलाहकारों या अपने संगठन के अन्य पेशेवरों से फीडबैक ले सकते हैं। इससे आपको तात्कालिक परिणाम मिलेंगे, जो आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed