Bombay High Court 2019: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कई पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये आवेदन स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति के लिए मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आगे दी गई लिंक से भी आप पूरी जानकारी ले सकते हैं। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
हाईकोर्ट में निकली स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर नियुक्तियां, अंतिम तिथि है नजदीक
पदों का विवरणः
पद का नामः पदों की संख्या
- स्टेनोग्राफर 17
- पर्सनल असिस्टेंट 54
स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट के पदों के लिए महत्वपू्र्ण तिथिः
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथिः 11 जुलाई, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 25 जुलाई, 2019
शैक्षिक योग्यताः
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।
आयु सीमाः
- उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रियाः
- उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़े और समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2019 तक पूरा करें।
आवेदन शुल्कः
- सभी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये (पर्सनल असिस्टेंट)
- सभी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये (स्टेनोग्राफर)
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
स्टेनोग्राफर की नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।