BOB Assistant Manager: बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर के योग्य युवाओं के लिए लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer) के 2500 पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 27 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
BOB LBO Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रेजुएट्स के लिए 2500 नौकरियां, सैलरी 85,000 तक; पर तीन साल की सेवा जरूरी
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:09 AM IST
सार
BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार मौका है, जो बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 4 जुलाई से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन