Bihar Police Driver Recruitment 2025: अगर आप बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती (CSBC), पटना ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए 4361 पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज यानी 21 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
{"_id":"687dc1f58c310abe570afe92","slug":"bihar-police-recruitment-2025-apply-now-for-constable-driver-4361-posts-at-csbc-bihar-gov-in-details-here-2025-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस में ड्राइवर बनने का मौका! 4361 पदों पर भर्ती शुरू; तुरंत करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bihar Police Bharti 2025: बिहार पुलिस में ड्राइवर बनने का मौका! 4361 पदों पर भर्ती शुरू; तुरंत करें आवेदन
Mon, 21 Jul 2025 09:58 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:58 AM IST
सार
Bihar Police Driver Constable Vacancy 2025: बिहार के पुलिस विभाग ने ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। कुल 4,316 पदों पर भर्ती होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Bihar Police Driver Recruitment 2025
- फोटो : freepik
Bihar Police Driver Constable
- फोटो : Freepik
कुल पदों का विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| अनारक्षित (UR) | 1772 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 436 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 632 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 24 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 757 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 492 |
| पिछड़ा वर्ग महिला | 248 |
| कुल | 4361 पद |
Bihar Police Constable Driver Eligibility
- फोटो : Amar Ujala Graphics
पात्रता मापदंड
- चालक सिपाही के मूल पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) पास या समकक्ष अनिवार्य है।
- उम्मीदवार के पास हल्का मोटर वाहन/भारी मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
आयुसीमा
अभ्यर्थी की उम्र की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म तिथि के आधार पर की जायेगी। कट ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगी :
- गैर आरक्षित कोटि के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष।
- पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष।
- पिछडा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष।
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कोटि के सभी अभ्यर्थियों तथा Transgender कोटि के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष।
बिहार पुलिस संगठन में चालक सिपाही के पद पर पूर्व में अथवा पूर्व से संविदा नियोजित अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में संविदा नियोजन की अवधि तक की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
Bihar Police Driver Constable Selection Process
- फोटो : Amar Ujala Graphics
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी और शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए अर्हक होगी।