फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSBS Bihar Police: लिखित के बाद PET परीक्षा, 50 अंक की दौड़ और 25-25 के दो टेस्ट; हर चरण में पास होना अनिवार्य

Sun, 20 Jul 2025 09:44 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 20 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

Bihar Police Constable PET Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा प्रक्रिया जारी है। लिखित परीक्षा के बाद अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा का होगा, जिसमें उम्मीदवारों को दौड़, कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाओं से गुजरना होगा। सफल अभ्यर्थी ही दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण में पहुंच सकेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं PET में किन-किन चरणों से गुजरना होगा और क्या हैं इसके जरूरी नियम।
 

विज्ञापन
Bihar Police Constable PET: 100 Marks Test in 3 Physical Events, check physical test details
Bihar Police Constable - फोटो : freepik

Bihar Police Constable Physical Test: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया इस समय जारी है। फिलहाल लिखित परीक्षा का आयोजन चल रहा है और इसके बाद अगला महत्वपूर्ण चरण होगा शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का बेहद निर्णायक हिस्सा है जिसमें दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं।



PET में प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, इसलिए इसमें सफल होना सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। PET में न्यूनतम मापदंडों को पूरा न करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

Bihar Police Constable PET: 100 Marks Test in 3 Physical Events, check physical test details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष शर्तें

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया जाएगा। चयन निर्धारित अनुपात के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को तीनों स्पर्धाओं (दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक) में अलग-अलग सफल होना अनिवार्य होगा। PET में न्यूनतम मापदंडों में कोई छूट अनुमन्य नहीं होगी। PET के समय महिला अभ्यर्थियों को गर्भवती न होने का घोषणा-पत्र देना होगा। गर्भवती अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Bihar Police Constable PET: 100 Marks Test in 3 Physical Events, check physical test details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

दौड़ - अधिकतम 50 अंक

पुरुष (1.6 किमी = 1 मील)

समय सीमा प्राप्तांक
5 मिनट से कम 50 अंक
5 मिनट से 5 मिनट 20 सेकंड 40 अंक
5 मिनट 20 सेकंड से 5 मिनट 40 सेकंड 30 अंक
5 मिनट 40 सेकंड से 6 मिनट तक 20 अंक
6 मिनट से अधिक असफल
 

महिला (1 किमी)

समय सीमा प्राप्तांक
4 मिनट से कम 50 अंक
4 मिनट से 4 मिनट 20 सेकंड 40 अंक
4 मिनट 20 सेकंड से 4 मिनट 40 सेकंड 30 अंक
4 मिनट 40 सेकंड से 5 मिनट तक 20 अंक
5 मिनट से अधिक असफल
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Police Constable PET: 100 Marks Test in 3 Physical Events, check physical test details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

गोला फेंक - अधिकतम 25 अंक

पुरुष (16 पौंड का गोला) 

दूरी प्राप्तांक
16 फीट से 17 फीट 09 अंक
17 फीट से 18 फीट 13 अंक
18 फीट से 19 फीट 17 अंक
19 फीट से 20 फीट 21 अंक
20 फीट से अधिक 25 अंक
16 फीट से कम असफल

 
महिला (12 पौंड का गोला)  

दूरी प्राप्तांक
12 फीट से 13 फीट 09 अंक
13 फीट से 14 फीट 13 अंक
14 फीट से 15 फीट 17 अंक
15 फीट से 16 फीट 21 अंक
16 फीट से अधिक 25 अंक
12 फीट से कम असफल
विज्ञापन
Bihar Police Constable PET: 100 Marks Test in 3 Physical Events, check physical test details
Police Constable - फोटो : freepik

ऊंची कूद - अधिकतम 25 अंक

पुरुष - न्यूनतम ऊंचाई 4 फीट

ऊंचाई प्राप्तांक
4 फीट 13 अंक
4 फीट 4 इंच 17 अंक
4 फीट 8 इंच 21 अंक
5 फीट 25 अंक
4 फीट से कम असफल


महिला - न्यूनतम ऊंचाई 3 फीट

ऊंचाई प्राप्तांक
3 फीट 13 अंक
3 फीट 4 इंच 17 अंक
3 फीट 8 इंच 21 अंक
4 फीट 25 अंक
3 फीट से कम असफल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed