फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Court Bharti 2025: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में निकली चपरासी की ढेरों नौकरियां, 10वीं पास करें आवेदन

Sat, 19 Jul 2025 02:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 19 Jul 2025 02:45 PM IST
सार

Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ ने चपरासी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025, 75 Vacancies Open for 10th‑Pass Candidates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

High Court Recruitment 2025: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



इस भर्ती अभियान के तहत कुल 75 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 63 पद जनरल कैटेगरी के लिए, 8 पद BC/SC/ST वर्ग के लिए और 4 पद Ex-Servicemen के लिए आरक्षित हैं।

Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025, 75 Vacancies Open for 10th‑Pass Candidates
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता और डिप्लोमा की अनिवार्यता

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कुकिंग या कल्नरी से संबंधित किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम एक वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स किया होना चाहिए। यह डिप्लोमा केवल मान्यता प्राप्त संस्थान से ही मान्य होगा।

Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025, 75 Vacancies Open for 10th‑Pass Candidates
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

अनुभव और योग्यता

आवेदक के पास किसी प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी विभाग या उपक्रम आदि में खाना पकाने का कम से कम तीन वर्षों का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी आवश्यक योग्यताएं और अनुभव 15 जुलाई 2025 या उससे पहले तक प्राप्त किए गए हों। इसके बाद की कोई भी योग्यता या अनुभव मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025, 75 Vacancies Open for 10th‑Pass Candidates
- फोटो : freepik

कितनी होनी चाहिए आयु?

चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम और 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र की गणना 4 अगस्त 2025 की स्थिति के अनुसार की जाएगी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Punjab and Haryana High Court Peon Recruitment 2025, 75 Vacancies Open for 10th‑Pass Candidates
NTPC Vacancy 2024 - फोटो : freepik

इतना लगेगा आवेदन शुल्क 

पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बाहर के सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के स्थानीय एससी, एसटी और बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed