फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सरकारी शिक्षक बनना है तो पढ़ें ये बड़ी गुड न्यूज, 94189 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

Sat, 14 Apr 2018 09:17 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court ordered to up government for the 9189 teacher post recruitment
- फोटो : amar ujala
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दो महीने में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। भर्तियों पर रोक लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार की विशेष अपील खारिज कर दी है। 
Allahabad High Court ordered to up government for the 9189 teacher post recruitment
प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 94189 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के खिलाफ एकलपीठ के फैसले को चुनौती देने वाली विशेष अपील खारिज कर दी है। विशेष अपील प्रदेश सरकार ने दाखिल की थी। 
Allahabad High Court ordered to up government for the 9189 teacher post recruitment
इस पर न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति नीरज तिवारी की पीठ ने सुनवाई की। विशेष अपील का विरोध कर रहे अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक प्रदेश सरकार ने 23 मार्च 2017 को बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को रोकने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad High Court ordered to up government for the 9189 teacher post recruitment
इस आदेश को नीरज कुमार पांडेय और अन्य ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एकलपीठ ने प्रदेश सरकार के आदेश को रद्द करते हुए कहा कि बिना किसी कारण के मात्र मौखिक आदेश से नियुक्ति प्रक्रिया रोकना अनुचित है। 
विज्ञापन
Allahabad High Court ordered to up government for the 9189 teacher post recruitment
इस फैसले को प्रदेश सरकार ने विशेष अपील दाखिल कर चुनौती दी थी। कोर्ट ने अपील बल हीन पाते हुए खारिज कर दी है, सरकार को निर्देश दिया है कि दो माह में सभी भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा किया जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed