Indian Airforce Agniveer Vayu 02/2026 Recruitment 2025: भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई, 2025 से चालू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया में चयन से पहले उम्मीदवारों को कई कड़े मेडिकल मानकों पर खरा उतरना होता है, जिनमें न्यूनतम हाइट, वजन, छाती की माप, आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता, दंत स्वास्थ्य, टैटू से जुड़ी शर्तें और अन्य जरूरी जांचें शामिल हैं। आइए जानते हैं वे सभी मेडिकल शर्तें जो अग्निवीर वायु भर्ती 2025 में सफल होने के लिए जरूरी हैं।
2 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
न्यूनतम ऊंचाई का मानक
अग्निवीर वायु भर्ती 2025 के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी निर्धारित की गई है। हालांकि, उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए यह छूट 147 सेमी तक दी गई है, जबकि लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के लिए यह 150 सेमी है। ऊंचाई में छूट का लाभ केवल उचित प्रमाण पत्र दिखाने पर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: अग्निवीर वायु भर्ती की अधिसूचना जारी, जुलाई में शुरू होगा पंजीकरण, इतने पद भरे जाएंगे
3 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
वजन का मानदंड
भारतीय वायुसेना में वजन का निर्धारण आपकी उम्र और हाइट के अनुपात में किया जाता है। बहुत अधिक या बहुत कम वजन वाले उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के दौरान अयोग्य ठहराया जा सकता है। संतुलित डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज से उपयुक्त वजन बनाए रखना जरूरी है।
4 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
सीने की माप
पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम छाती की परिधि 77 सेमी होनी चाहिए और सांस भरने पर कम से कम 5 सेमी का फुलाव आवश्यक है। महिला उम्मीदवारों के लिए भी छाती की बनावट सुडौल और कम से कम 5 सेमी के विस्तार वाली होनी चाहिए। यह एक जरूरी फिजिकल टेस्ट है जो फिटनेस का हिस्सा माना जाता है।
5 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
सामान्य स्वास्थ्य और फिटनेस
उम्मीदवार को पूर्णतः स्वस्थ होना चाहिए, जिसमें कोई शारीरिक विकृति, त्वचा रोग, संक्रमण, या अन्य पुरानी बीमारी नहीं होनी चाहिए। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से इतना फिट होना चाहिए कि वह देश के किसी भी इलाके और मौसम में कार्य कर सके।