फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teaching Jobs: शिक्षण के क्षेत्र में निकलीं 14,262 सरकारी नौकरियां; अपनी पसंद की भर्ती चुनें और अभी आवेदन करें

Thu, 14 Aug 2025 05:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 05:31 PM IST
सार

Teaching Jobs: विभिन्न राज्यों में शिक्षण के क्षेत्र में हजारों पदों पर भर्तियां चल रहीं हैं। अगर आप इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सुनहरा मौका है। आप नीचे बताई भर्तियों में से अपने पसंद की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
14,262 government teaching jobs including UPPSC, HPRCA, RPSC, BPSC and various departments; Check details here
Teaching Jobs 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Teaching Jobs 2025: देशभर में शिक्षण क्षेत्र में विभिन्न भर्तियां निकलीं हैं। इन भर्तियों के माध्यम से शिक्षण के क्षेत्र में हजारों पदों को भरा जाना है। यूपी, राजस्थान, हिमाचल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के कॉलेजों में पीआरटी, टीजीटी, एलटी ग्रेड, लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाना है।



अगर आप शिक्षक बनने का सपना देखते हैं, तो यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें। नीचे दी गई सूची में से अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार भर्ती चुनकर तुरंत आवेदन कर दें...

14,262 government teaching jobs including UPPSC, HPRCA, RPSC, BPSC and various departments; Check details here
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics

UPPSC LT Grade Teacher Vacancy: यूपी में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 28 अगस्त तक इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। 21 से 40 वर्ष आयु वाले स्नातक, बी.एड, बी.एससी, बी.टेक/बीई डिग्रीधारी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों आयोजित की जाएंगी। आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

14,262 government teaching jobs including UPPSC, HPRCA, RPSC, BPSC and various departments; Check details here
यूपीपीएससी, UPPSC - फोटो : अमर उजाला

UPPSC GIC Lecturer Recruitment 2025: राजकीय इंटर कॉलेजों में 1,516 प्रवक्ताओं की भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1516 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर हैं। 21 से 40 वर्ष आयु वाले लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएड, एमए वाले अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन
14,262 government teaching jobs including UPPSC, HPRCA, RPSC, BPSC and various departments; Check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

HPRCA JBT Recruitment 2025: हिमाचल प्रदेश जेबीटी के 600 पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर (HPRCA) जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है। डिप्लोमा, 12वीं, कोई भी पोस्ट ग्रेजुएट, बीएलएड, डीएलएड योग्यता वाले और 18 से 47 वर्ष आयु वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 14 अगस्त से शुरू होगा और 17 सितंबर, 2025 तक किया जा सकेगा। वेबसाइट hprca.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

विज्ञापन
14,262 government teaching jobs including UPPSC, HPRCA, RPSC, BPSC and various departments; Check details here
RPSC - फोटो : अमर उजाला

RPSC School Lecturer Recruitment 2025: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती शुरू करने वाला है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अगस्त से शुरू होगी और 12 सितंबर, 2025 को समाप्त होगी। 21 से 40 वर्ष आयु वाले अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। भर्ती विभिन्न विषयों के लिए की जाएगी, जिसके अनुसार शैक्षणिक पात्रता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा आदि शामिल है। आधिकारिक नोटिस यहां देखें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed