IBPS PO PET Admit Card 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पीईटी प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्व आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
{"_id":"6899dee178155717610fd1de","slug":"ibps-po-pet-admit-card-2025-out-at-ibps-in-direct-link-her-to-download-exam-from-17-aug-2025-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IBPS PO PET Admit Card: आईबीपीएस पीओ पीईटी प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IBPS PO PET Admit Card: आईबीपीएस पीओ पीईटी प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Mon, 11 Aug 2025 05:45 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 11 Aug 2025 05:45 PM IST
सार
IBPS PO Prelims Admit Card 2025: आईबीपीएस ने पीओ पीईटी प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, प्रवेश पत्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
IBPS PO PET Date 2025: 17 से 24 अगस्त के बीच होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में विषयों के अंक वितरण में फेरबदल किया गया है:
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) के अंक 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।
- वहीं, रीजनिंग एबिलिटी (तर्क क्षमता) के अंक 30 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं।
- हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की कुल अवधि और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
IBPS PO Selection Process: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंत में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
IBPS PO Exam Pattern: पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलेगा।
- पेपर में तीन सेक्शन होंगे – अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) और तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)।
- हर सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय निर्धारित होगा।
- साथ ही, नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर "IBPS PO Prelims PET Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।