Hindi News
›
Photo Gallery
›
Jobs
›
Career Growth: Success at Work Comes Not Just from Tasks, But from Relationships and Behavior; Know How
{"_id":"68be7c4feca553331e0ff868","slug":"career-growth-success-at-work-comes-not-just-from-tasks-but-from-relationships-and-behavior-know-how-2025-09-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Career: तरक्की सिर्फ काम से नहीं, ऑफिस में रिश्तों और व्यवहार से बनती है कॅरियर की असली सफलता; यहां जानिए","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
Career: तरक्की सिर्फ काम से नहीं, ऑफिस में रिश्तों और व्यवहार से बनती है कॅरियर की असली सफलता; यहां जानिए
क्रिस्टी रोजर्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
Published by: शिवम गर्ग
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:24 PM IST
सार
Professional Networking: सिर्फ प्रोजेक्ट्स और मीटिंग्स में अच्छा प्रदर्शन करना करियर में तरक्की के लिए पर्याप्त नहीं है। जानिए कैसे ऑफिस के अंदर और बाहर सही व्यवहार और रिश्तों का निर्माण आपको प्रोफेशनल जीवन में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है...
विज्ञापन
1 of 5
दफ्तर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Career Growth: पेशेवर जिंदगी में तरक्की पाने के लिए केवल मीटिंग्स और प्रोजेक्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करना ही काफी नहीं है। असल मायने में सफलता तब मिलती है, जब आप अपने सहकर्मियों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं। संगठन के बाहर, जब आप सहयोगियों से काम से हटकर बातचीत करते हैं, तो यह न सिर्फ रिश्तों में गहराई लाता है, नेतृत्व को मजबूत करता है, बल्कि भावनात्मक सहयोग और कॅरिअर में आगे बढ़ने में भी बेहद कारगर साबित होता है।
हालांकि, असहज या गलत बातचीत आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। नए शोध बताते हैं कि कार्यस्थल पर रिश्तों का यह माहौल कॅरिअर में बदलाव का बड़ा कारक बन सकता है।
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
भरोसे का पुल
जब ऑफिस के बाहर आप अपने सहकर्मियों से मिलते हैं, तो केवल उनकी पसंद ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच और दृष्टिकोण से भी परिचय होता है। यही छोटी-छोटी कोशिशें आपसी भरोसे और दोस्ती को मजबूत करती हैं, जिससे आपको टीम का हिस्सा होने का पूरा एहसास होता है।
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
जुड़ाव का सशक्त जरिया
कार्यस्थल से बाहर की ऐसी मुलाकातें असहज परिस्थितियों को भी सहज बना देती हैं। हो सकता है सहकर्मियों से जुड़ने का सही तरीका ढूंढना आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो। ऐसे में आप किसी सामाजिक माहौल, जैसे योग क्लास या ऑनलाइन ग्रुप जैसे विकल्प चुन सकते हैं। इससे आपके और टीम के सदस्यों के बीच संवाद बढ़ता है। साथ ही, संबंधों में सहजता और आत्मीयता आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
तेजी से आगे बढ़ने का रास्ता
जब आप अपने बॉस या सहकर्मियों से ऑफिस के बाहर भी मिलते-जुलते रहते हैं, तो आपके लिए मेंटरशिप और स्पॉन्सरशिप पाना आसान हो जाता है। लोगों से बेहतर संबंध बनाकर आप अपने लिए प्रमोशन की राह को आसान कर सकते हैं, वहीं वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं से संवाद आपके भीतर अनुशासन और नैतिकता विकसित करता है।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
सहयोग और सम्मान का माहौल
एक सकारात्मक कार्यस्थल वहां बनता है, जहां खुले संवाद, सहानुभूति और परस्पर सम्मान का माहौल हो। जब आप स्वयं सहकर्मियों से बात करने की पहल करते हैं, तो उन्हें लगता है कि आप काम से इतर भी लोगों का ख्याल रखना जानते हैं। इससे वे आपके ऊपर भरोसा करते हैं। यह माहौल न केवल आपकी और टीम की उत्पादकता बढ़ाता है, बल्कि सहकर्मियों को एक परिवार जैसा अनुभव भी देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।