AIBE Exam 2021 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) को लेकर अहम फैसला लिया है। बीसीआई ने पूर्व में दो बार स्थगित की जा चुकी ऑल इंडिया बार परीक्षा-16 (AIBE XVI) की नई तिथि घोषित कर दी है। पहले परीक्षा 25 अप्रैल को निर्धारित थी। अब यह परीक्षा 30 मई, 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बीसीआई ने AIBE XVI की पंजीकरण तिथि को 30 अप्रैल, 2021 तक आगे बढ़ा दिया है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आवेदक उम्मीदवारों की उम्मीदों को भी बड़ा झटका दिया है। क्योंकि, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस बार एग्जाम पैटर्न भी बदल दिया है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया: अब 30 मई को होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा, एग्जाम पैटर्न में भी हुआ बदलाव
- इस परीक्षा के लिए 30 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन शुल्क का भुगतान चार मई तक किया जा सकता है
- एडमिट कार्ड 12 मई, 2021 को जारी किए जाएंगे
गौरतलब है कि ऑल इंडिया बार एग्जाम अभी तक ओपन बुक एग्जाम होता था। इसमें उम्मीदवारों को बुक्स या नोट्स साथ ले जाने की अनुमति होती थी। हालांकि, बीसीआई ने इस बार ओपन बुक एग्जाम नहीं कराने का निर्णय किया है।वहीं, एग्जाम पैटर्न को बदल दिया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस बार ओपन-बुक एलिजिबिलिटी एग्जाम बहुवैकल्पिक फॉर्मेट में नहीं कराएगा। लेकिन इस बार से इस एग्जाम पैटर्न में बदलाव कर दिया गया है। यह फैसला इस बार की परीक्षा में ही लागू होने जा रहा है।
हालांकि, उम्मीदवारों को बिना नोट्स और कमेंट वाले बेयर एक्ट ले जाने की छूट दी जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जा चुकी है। बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से 15वीं भारतीय बार परीक्षा (AIBE-XV) का आयोजन 24 जनवरी, 2021 को किया गया था। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को कानून का अभ्यास करने की अनुमति दी जाएगी। वे वकील के तौर पर काम कर सकेंगे। वहीं, 15वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE XV) का परिणाम देखने के लिए इस सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।