फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली विश्वविद्यालय भर्ती 2021 : इस विभाग में 1145 पदों पर होंगी भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 02 Apr 2021 06:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 02 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi University recruitment 2021 : National Testing agency extended last date for receipt of online application
NTA DU Recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली विश्वविद्यालय में बंपर भर्ती निकली है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गैर-शैक्षणिक श्रेणियों के 1145 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विभिन्न पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। बता दें एनटीए द्वारा आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एनटीए या दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह प्रक्रिया 23 फरवरी 2021 से शुरू होकर 16 मार्च 2021 तक सक्रिय थी। अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। वहीं आधिकारिक अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक के लिए आखिरी स्लाइड देख सकते हैं।

Delhi University recruitment 2021 : National Testing agency extended last date for receipt of online application
NTA DU Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
पदों का विवरण - 
 
1. जूनियर सहायक  236
2. प्रयोगशाला अटेंडेंट 152
3. लाइब्रेरी अटेंडेंट 109
4. सहायक 80
5. आशुलिपिक/ स्टेनोग्राफर 77
6. वरिष्ठ तकनीकी सहायक विभागीय 58
7. प्रयोगशाला सहायक 53
8. इंजीनियरिंग अटेंडेंट 52
9. तकनीकी सहायक विभागीय 51
10. वरिष्ठ सहायक 45
11. जूनियर वर्क असिस्टेंट (इंजीनियरिंग सर्विस) 35
12. तकनीकी सहायक कंप्यूटर 19
13. स्वास्थ्य अटेंडेंट 18
14. सेमी प्रोफेशनल असिस्टेंट 17
15. प्रोफेशनल असिस्टेंट 16
16. चिकित्सा अधिकारी 15
17. तबला वादक 12
18. व्यक्तिगत सहायक 09
19. टेलीफोन ऑपरेटर 08
20. नर्स 07
21. सहायक रजिस्ट्रार 06
22. पुस्तकालय सहायक 05
23. फार्मासिस्ट 05
24. जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल 05
25. जूनियर इंजीनियर सिविल 05
26. वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक 05
27. तानपुरा वादक 04
28. सहायक सुरक्षा अधिकारी 04
29. कार्य सहायक 03
30. सामाजिक कार्यकर्ता 03
31. निजी सचिव 02
32. सेल्समैन डीएचएमआई 02
33. हिंदी अनुवादक 02
34. सहायक : स्टोर 02
35. वायलिन वादक 02
36. सारंगी वादक 02
37. सांख्यिकीय सहायक 02
38. तकनीकी सहायक स्वास्थ्य केंद्र 02
39. एक्स-रे तकनीशियन 02
40. फिजियोथेरेपिस्ट 02
41. योग आयोजक 01
42. जूनियर सहायक : स्टोर 01
43. सुरक्षा अधिकारी 01
44. हारमोनियम वादन 01
45. मृदंगम वादक 01
46. पखावज वादक 01
47. स्वच्छता निरीक्षक 01
48. खेल कोच 01
49. सहायक अभिलेखागार 01
50. बागवानी विशेषज्ञ 01
51. सहायक प्रबंधक गेस्ट हाउस 01
  कुल  1145
Delhi University recruitment 2021 : National Testing agency extended last date for receipt of online application
NTA DU Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 30 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 28 अप्रैल, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1000 रुपये, ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस/ महिला वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi University recruitment 2021 : National Testing agency extended last date for receipt of online application
NTA DU Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला

अन्य जानकारियां 

शैक्षणिक योग्यता - प्रत्येक पद के लिए आवश्यक न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता मानदंड दूसरों से अलग हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया - उपरोक्त पदों पर चयन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी  यानी एनटीए की ओर से आयोजित ऑनलाइन टेस्ट, पर्सनैलिटी टेस्ट / इंटरव्यू और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

आधिकारिक अधिसूचना - https://recruitment.nta.nic.in/WebInfoDURecruitment/File/GetFile?FileId=8&LangId=P

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed