फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झारखंड स्थापना दिवस: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई योजनाओं का शुभारंभ किया

Wed, 15 Nov 2017 05:30 PM IST
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा
amarujala.com, Presented by: अमर शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovid attended the function of foundation day of jharkhand 15 november
झारखंड स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर 15 नवंबर को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए लेकिन मुख्य समारोह राजधानी के मोरहाबादी में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। 15 नवंबर 2000 में बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी। 


राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद पहली बार झारखंड आए थे। रांची जाने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "स्वतंत्रता सेनानी और जननायक ‘धरती आबा’ बिरसा मुण्डा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि, आज के दिन झारखण्ड की यात्रा करना मेरे लिए ख़ुशी की बात है।" 




झारखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य की जनता को बधाई दी है। 
president ramnath kovid attended the function of foundation day of jharkhand 15 november
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : @rashtrapatibhvn
बिरसा चौक पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। यहां झारखण्ड की जनता ने महामहिम का जोरदार अभिनंदन किया। 
president ramnath kovid attended the function of foundation day of jharkhand 15 november
झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी में कार्यक्रम - फोटो : Twitter
झारखण्ड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने 1500 करोड़ रुपये की जोहार योजना की शुरुआत की। इस योजना से 2 लाख ग्रामीण परिवारों की आय दोगुनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
president ramnath kovid attended the function of foundation day of jharkhand 15 november
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास - फोटो : @dasraghubar
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 636 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरुआत बटन दबा कर की। इस योजना में राज्य के 57 लाख गरीब परिवारों का दो लाख का स्वास्थ्य बीमा बिल्कुल मुफ्त होगा। 
विज्ञापन
president ramnath kovid attended the function of foundation day of jharkhand 15 november
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद टैब का वितरण करते हुए - फोटो : @dasraghubar
मानकी मुंडा ई-विद्यावाहिनी योजना के तहत टीचरों को टैब दिया गया। 977 मानकी को आज टैब का वितरण किया गया। इसमें कुछ लोगों को राष्ट्रपति ने प्रतिकात्मक रूप से टैब दिया। ग्राम प्रधानों के बीच भी टैब का वितरण किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed