{"_id":"6b065bbff4835acdb1009617","slug":"two-day-special-session-begins-today-a-clash-is-expected-in-the-house-between-the-ruling-side-and-the-opposition-over-the-sir-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4968932-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: एसआईआर पर विधानसभा में गरमाएगा माहौल, मताधिकार की सुरक्षा को लेकर सरकार उठाएगी सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: एसआईआर पर विधानसभा में गरमाएगा माहौल, मताधिकार की सुरक्षा को लेकर सरकार उठाएगी सवाल
Wed, 25 Nov 2026 04:19 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू होगा। पहले दिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा होगी। इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और भाजपा के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।
विज्ञापन
विधानसभा
विस्तार
झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुधवार से शुरू होगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। सत्र के पहले दिन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा निर्धारित है। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं। दोनों पक्षों ने एसआईआर को लेकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की थी। पांच अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में पहले की करीब 2.64 करोड़ मतदाताओं की संख्या के मुकाबले लगभग 2.21 करोड़ नाम शामिल किए गए थे। इस तरह करीब 43.61 लाख नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ गठबंधन का आरोप है कि एसआईआर की प्रक्रिया के कारण बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से छूटने का खतरा है।
गठबंधन विशेष रूप से आदिवासी, गरीब, ग्रामीण और वंचित समुदायों के मताधिकार को लेकर चिंतित है। उसका कहना है कि दस्तावेजों और सत्यापन की प्रक्रिया में इन वर्गों के लोगों को परेशानी हो सकती है। सत्ता पक्ष सदन में इस मुद्दे को उठाकर मताधिकार की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता का सवाल उठाएगा।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा एसआईआर को निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया बता रही है। पार्टी का तर्क है कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए मृत, स्थानांतरित और दोहरे नामों की पहचान जरूरी है। भाजपा इस प्रक्रिया को राजनीतिक विवाद का विषय बनाए जाने के विरोध में है। हालांकि, मसौदा सूची में नाम नहीं होने का मतलब अंतिम सूची से नाम कटना नहीं है। दावे और आपत्तियों के माध्यम से नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया जारी है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, अंतिम सूची में करीब 2.33 करोड़ मतदाता हो सकते हैं। अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित होने की बात कही गई है।
