फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह पर कपड़ा और हाथों में तलवार...रैली का एक ये भी रंग, यहां तो पुलिसवाले को दौड़ा लिया

Tue, 26 Jan 2021 01:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Jan 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Tractor Rally Route on Republic Day 2021 News Nihang Sadhu attempts to attack the policeman with a sword kisan andolan news in hindi
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला

किसानों की ट्रैक्टर रैली में एक निहंग साधु ने तलवार से पुलिसकर्मी पर हमला करने का प्रयास किया। निहंग ने तलवार लेकर पुलिसवाले को दौड़ाया। इस दौरान आसपास मौजूद किसानों ने निहंग को रोकने के कई प्रयास किए। घटना अक्षरधाम के पास गाजीपुर बॉर्डर की है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Tractor Rally Route on Republic Day 2021 News Nihang Sadhu attempts to attack the policeman with a sword kisan andolan news in hindi
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। इसके बाद किसान अक्षरधाम पहुंचे। करीब पचास ट्रैक्टर निकलने तक पुलिस ने किसान नेताओं को समझाकर रोका। पुलिस ने पूरी तरह से रास्ते को बंद कर दिया है। किसान मार्च अब आनंद विहार की तरफ बढ़ रहा है।
Tractor Rally Route on Republic Day 2021 News Nihang Sadhu attempts to attack the policeman with a sword kisan andolan news in hindi
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दिल्ली के मुकरबा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग हटाते हुए प्रदर्शनकारियों को देखा गया। सिंघु बॉर्डर पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि हमें रिंग रोड की ओर बढ़ना है लेकिन पुलिस हमें रोक रही है। हमने उन्हें अपने सीनियर्स से बात करने के लिए 45 मिनट दिए हैं। हम शांतिपूर्ण परेड कर रहे हैं। जिस मार्ग पर वे हमें चलने के लिए कह रहे हैं, उस पर सहमत नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tractor Rally Route on Republic Day 2021 News Nihang Sadhu attempts to attack the policeman with a sword kisan andolan news in hindi
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस द्वारा किसानों को करीब 5000 खोली और 5000 किसानों की अनुमति मिली थी, लेकिन परेड के दौरान किसान ट्रैक्टरों में ट्रॉली और करीब 25 से 30 हजार किसानों की संख्या के साथ दिल्ली में घुस गए। दिल्ली में विनोद नगर मेट्रो स्टेशन के पास किसानों का जमावड़ा लग गया। दिल्ली की सड़कों पर किसानों का पूरी तरह चक्का जाम हो गया। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे कि लेन पर बस और कंटेनर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। 
विज्ञापन
Tractor Rally Route on Republic Day 2021 News Nihang Sadhu attempts to attack the policeman with a sword kisan andolan news in hindi
किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लेन पर रोडवेज की बस को लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास किया। इस पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया जिन्हें दिल्ली पुलिस के कमिश्नर राजेश खुराना ने समझाया। इसके बाद मुकरबा चौक पर बैरीकेडिंग तोड़कर किसान आउटर रिंग रोड की तरफ कूच कर गए। इससे पहले संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed