फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे स्पेशल: एक राजा जिनके फैसले ने बदल दी जम्मू-कश्मीर की तस्वीर

Fri, 23 Sep 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 23 Sep 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
story of maharaj hari singh of jammu and kashmir
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
आज जम्मू-कश्मीर रियासत के महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन है । 23 सितंबर 1895 को जम्मू में जन्में महाराजा हरि सिंह को देश उस निर्णायक प्रशासक के रूप में याद कर रहा है जिनके निर्णय नें जम्मू और कश्मीर रियासत में रहने वाले हर इंसान की जिंदगी बदल दी थी । कैसा था महाराजा हरि सिंह का जीवन देखें तस्वीरें- 
story of maharaj hari singh of jammu and kashmir
महाराजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
हरि सिंह का जन्म 23 सितंबर 1895 को जम्मू के अमर महल में हुआ । अमर महल जम्मू-कश्मीर रियासत के तत्कालीन राजा अमर सिंह जामवाल का शाही महल था ।  हरि सिंह की प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के मायो कालेज में हुई । 
story of maharaj hari singh of jammu and kashmir
राजा हरि सिंह - फोटो : File Photo
हरि सिंह के मायो कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उनके पिता राजा अमर सिंह की 1909 में मृत्यु हो गई थी । हरि सिंह के अभिवावक के तौर पर ब्रिटिश सरकार ने मेजर एचके बरार को नियुक्त किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
story of maharaj hari singh of jammu and kashmir
हरि सिंह - फोटो : File Photo
हरि सिंह को 22 वर्ष की उम्र में ब्रिटिश सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर में कमांडर इन चीफ के रूप में नियुक्ति मिली थी । इस नियुक्ति से पहले हरि सिंह देहरादून के इम्पीरियल कैडेट कार्प में पढ़ाई कर रहे थे जिसे कि तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा संचालित किया जाता था । 
विज्ञापन
story of maharaj hari singh of jammu and kashmir
हरि सिंह को महाराजा बनाया गया - फोटो : File Photo
1925 में अपने चाचा रणबीर सिंह की मृत्यु के बाद हरि सिंह को जम्मू-कश्मीर रियासत का राजा बनाया गया था । महाराजा बनने के बाद हरि सिंह ने सबसे पहले जम्मू-कश्मीर रियासत में सभी के लिए प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य कर दिया जिसे एक बड़े फैसले के रूप में जाना जाता है । प्राथमिक शिक्षा की अनिवार्यता के साथ ही हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर रियासत में बाल विवाह, जातिप्रथा, वेश्यावृत्ति रोकने समेत कई सामाजिक सुधारों के लिए काम किया । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed