जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज सुबह सेना के 92 बेस कैंप अस्पताल में जाकर उड़ी हमले में घायल हुए सेना के जवानों से मुलाकात की ।
मुख्यमंत्री ने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
2 of 6
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती
- फोटो : ANI
महबूबा ने जवानों से बातचीत की और उनका हाल जाना । मुख्यमंत्री ने जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की ।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से जवानों को दी जा रही चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी भी ली ।
शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी
इससे पहले मुख्यमंत्री ने श्रीनगर के बादामी बाग स्थित 12वीं कोर सेना मुख्यालय में उड़ी हमले के शहीदों की श्रद्धांजली समारोह में हिस्सा लिया । सीएम ने हमले मे शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी ।
जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले
गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी में कल सेना के 12 ब्रिगेड मुख्यालय पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में 17 जवान शहीद हो गए। इस हमले में19 जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं।