गुरुवार को भारतीय सेना ने पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक कर 50 आतंकियों को ढेर कर दिया। इसके बाद से पाक की नापाक हरकत से निपटने के लिए सेना और बीएसएफ ने कमर कस ली है। सरहद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
वहीं सरहदी इलाकों में कुछ परिवार अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं।
तो कई जगहों पर गृहमंत्रालय की एडवाइजरी और प्रशासन के तमाम इंतजामों के बाद भी इस बार सरहद और नियंत्रण रेखा पर बसा कोई भी गांव खाली नहीं हुआ है।
एहतियातन जिन परिवारों की महिलाओं और बच्चों ने वीरवार की रात कैंपों या रिश्तेदारों के घर बिताई भी वे शुक्रवार को पौ फटते ही अपने-अपने घरों में पहुंच गए। हालांकि कुछ लोगों ने अपने परिवार सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए भी हैं।
जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में रिश्तेदारों के घर जाने वाले लोगों की अनुमानित संख्या चार-पांच हजार बताई जा रही है।