{"_id":"6298914a9c721b173452946e","slug":"srinagar-security-beefed-up-in-srinagar-after-target-killing-in-kulgam-checking-of-commuters-coninues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Srinagar: कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा, आने-जाने वालों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: कुलगाम में टारगेट किलिंग के बाद श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा, आने-जाने वालों की हो रही जांच
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 04:01 PM IST
सार
कुलगाम में गुरुवार को एक और लक्षित हत्या के बाद श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर के मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षाबल मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
1 of 5
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुलगाम में गुरुवार को एक और लक्षित हत्या के बाद श्रीनगर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर के मुख्य चौक-चौराहों पर सुरक्षाबल मुस्तैद दिखे। सुरक्षाबल हर आने-जाने वाले राहगीरों से पूछताछ कर रहे हैं और उनके सामान की जांच भी की जा रही है। सही जानकारी दिए जाने पर ही लोगों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
2 of 5
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने बैंक अधिकारी विजय कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बैंक मैनेजर विजय कुमार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र के भगवान गांव के रहने वाले थे। घटना कुलगाम के मोहनपोरा में इलाकी देहाती बैंक की है। तीन दिन पहले ही उनकी यहां पोस्टिंग हुई थी।
3 of 5
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने कुलगाम में एक महिला शिक्षक रजनी बाला को निशाना बनाया था। रजनी बाला सांब जिले के रहने वाली थी और करीब पंद्रह वर्षों से घाटी में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस महीने आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू सरकारी कर्मचारियों की हत्या की है। रजनी बाला (36) और उनके पति राजकुमार अत्री तीन साल से कुलगाम जिले में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। रजनी की तैनाती सरकारी स्कूल गोपालपोरा में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दक्षिण कश्मीर में बस का इंतजार करते हुए दो अल्पसंख्यक
- फोटो : बासित जरगर
खबर है कि कश्मीर में बदले हालातों के बीच कई कश्मीरी पंडित और अन्य अल्पसंख्यक कर्मचारी घाटी छोड़ कर जम्मू का रुख कर रहे हैं। कश्मीर संभाग के कुलागम, बांदीपोरा, अनंतनाग, बारामूला, शौपिया सहित अन्य जिलों में जम्मू संभाग के हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं।
इस बीच गुरुवार को कश्मीरी पंडितों ने एक आपात बैठक कर तीन बड़े फैसले लिए हैं। अलग-अलग ट्रांजिट कैंप से आए कश्मीरी पंडितों ने कश्मीर अल्पसंख्यक फोरम के बैनर तले बैठक की। फोरम का कहना है कि बैठक में तीन मुख्य फैसले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घाटी में जारी सभी जगहों पर विरोध प्रदर्शनों को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। फोरम का कहना है कि घाटी में सभी अल्पसंख्यकों के सामने सरकार ने कोई विकल्प नहीं छोड़ा है। ऐसे में वे शुक्रवार सुबह घाटी से बाहर पलायन करेंगे। फोरम ने घाटी में सभी प्रदर्शनकारियों से आह्वान किया है कि वे सभी नवयुग टनल के पास एकत्रित हों और यहां पर आगे की कार्यनीति तय करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।