फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JK Election: राजोरी, पुंछ, रियासी... कभी आतंक का गढ़ कहे जाने वाले इन इलाकों में दनादन वोटिंग, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Sep 2024 09:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 25 Sep 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Photos Voting in six districts including Rajouri, Poonch, Reasi in the second phase
गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर कतार में मतदाता - फोटो : ECI

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे दौर में छह जिलों की कुल 26 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में आठ सीटों पर दूसरे दौर में मतदान है। इसके बाद रियासी में छह, बडगाम में पांच, रियासी और पुंछ में तीन-तीन और गांदरबल में दो सीटों पर मतदान है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक होगा।

Jammu Kashmir Election Photos Voting in six districts including Rajouri, Poonch, Reasi in the second phase
गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर कतार में मतदाता - फोटो : ECI

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम की 15, जम्मू के तीन जिले राजोरी, रियासी और पुंछ की 11 सीटों पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुगम और परेशानी मुक्त भागीदारी के लिए चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें 1056 शहरी क्षेत्र और 2446 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 

Jammu Kashmir Election Photos Voting in six districts including Rajouri, Poonch, Reasi in the second phase
गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर कतार में मतदाता - फोटो : ECI

मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 पिंक मतदान केंद्र हैं, जिन्हें महिला कर्मियों की ओर से संचालित किया जाएगा। इसी तरह 26 केंद्र दिव्यांग कर्मी, 26 मतदान केंद्र युवा संचालित करेंगे। 26 हरित मतदान केंद्र और 22 विशिष्ट मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Photos Voting in six districts including Rajouri, Poonch, Reasi in the second phase
पुंछ नगर स्थित गुलाबी मतदान केंद्र - फोटो : अमर उजाला

इस चरण में श्रीनगर जिले में 93, बडगाम जिले में 46, राजोरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21, रियासी जिले में 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Election Photos Voting in six districts including Rajouri, Poonch, Reasi in the second phase
राजोरी में मतदान केंद्र के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

रैना, उमर और कर्रा समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
इस चरण में पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों समेत की कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें नेका नेतां व पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जेकेपीसीसी अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना प्रमुख चेहरे हैं। उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि हामिद कर्रा सेंट्रल शाल्टेंग सीट से मैदान में हैं। रवींद्र रैना राजोरी जिले की नौशेरा सीट से चुनाव में उतरे हैं। उनके लिए इस सीट पर जीत को बरकरार रखने की चुनौती है। वह इस सीट से 2014 के विधानसभा चुनाव जीते थे। अन्य प्रमुख तेहरों में अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी (छानपोरा), पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर (खानयार), अब्दुल रहीम राथर (चरार-ए-शरीफ) और चौधरी जुल्फिकार अली (बुद्धल) और सैयद मुश्ताक बुखारी (सुरनकोट) मैदान में हैं। जुल्फिकार और मुश्ताक बुखारी दोनों भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed