{"_id":"60bfbc60acce2132db1d9cc1","slug":"jammu-and-kashmir-temperature-crosses-41-degrees-in-jammu-heat-breaks-8-year-record-in-srinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जम्मू में पारा 41 डिग्री पार, श्रीनगर में गर्मी ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जम्मू में पारा 41 डिग्री पार, श्रीनगर में गर्मी ने 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
Wed, 09 Jun 2021 12:22 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेता बच्चा
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक ठंडे चल रहे मौसम के मिजाज ने मंगलवार को रौद्र रूप दिखा दिया। जम्मू में तापमान इस साल पहली बार 41.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं श्रीनगर में तापमान ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीनगर में एक दशक बाद जून में तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में इससे पूर्व जून 2013 में इतनी गरमी महसूस की गई थी, जब पारा 34.1 डिग्री तक पहुंचा था। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में मंगलवार की सुबह मौसम साफ था। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। लू के थपेड़ों से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी का आलम यह रहा कि कई सड़कों पर तारकोल पिघल गया। जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती
- फोटो : अमर उजाला
12 जून को हल्की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले दो दिनों में गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। इस भीषण गर्मी से फिलहाल अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 12 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

गर्मी का बढ़ता सितम
- फोटो : ANI
जम्मू 41.6
कठुआ 41.2
उधमपुर 42.0
कटड़ा 38.8
श्रीनगर 34.3
भद्रवाह 32.8
बनिहाल 31.8
बटोत 30.5
पहलगाम 29.4
गुलमर्ग 25.0
कठुआ 41.2
उधमपुर 42.0
कटड़ा 38.8
श्रीनगर 34.3
भद्रवाह 32.8
बनिहाल 31.8
बटोत 30.5
पहलगाम 29.4
गुलमर्ग 25.0
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेते बच्चे
- फोटो : निखिल मेहता
घाटी में घर से निकलना हुआ दूभर
श्रीनगर में मंगलवार पिछले दस वर्षों में 34.3 डिग्री के साथ जून महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। घाटी के सभी पर्यटन स्थलों पहलगाम, गुलमर्ग में दिन का तापमान सामान्य से 5.5 से 6.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग
- फोटो : निखिल मेहता
एक स्थानीय निवासी बशीर अहमद के अनुसार दिन में धूप बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं हो रही। मंगलवार का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ऊपर है जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री ऊपर है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी में लगी आग में काउंटिंग रूम के साथ कई चीजें जलकर राख
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी में लगी आग में काउंटिंग रूम के साथ कई चीजें जलकर राख