फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों में मिली राहत, डबल हुआ कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट

Thu, 03 Jun 2021 07:52 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 03 Jun 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relief in corona cases, recovery rate of corona patients doubled
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिकवरी रेट में पिछले एक सप्ताह में भारी उछाल आया है। संक्रमितों के मुकाबले करीब दोगुने मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मई से दो जून तक प्रदेश में 15219 संक्रमित मामले मिले हैं और 27271 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मई को प्रदेश में 2769 संक्रमित मामले मिले। जबकि 4352 मरीज स्वस्थ हुए। 28 मई को 2803 संक्रमित मामलों के मुकाबले में 3637 मरीज स्वस्थ हुए। वहीं 29 मई को 2253 मरीज मिले और 4334 मरीज स्वस्थ हुए। इसी तरह 30 मई को 2256 नए मामले मिले और 3805 मरीज स्वस्थ हुए। 31 मई को 1525 नए मरीज मिले और 4070 मरीज स्वस्थ हुए। एक जून को 1895 नए संक्रमित मरीज मिले और 3682 मरीज स्वस्थ हुए। दो जून को 1718 मरीज मिले और 3391 मरीज स्वस्थ हुए। जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन शर्मा का कहना है कि कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार अच्छा संकेत हैं। हालांकि, उनका कहना है कि हमें रिकवरी रेट में सुधार से कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी है।

Jammu and Kashmir: Relief in corona cases, recovery rate of corona patients doubled
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
नियमित रूप से स्वास्थ्य निर्देशावली व कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करते रहना है। इसी आदत से हम इस महामारी से निजात पा सकते हैं।
 
Jammu and Kashmir: Relief in corona cases, recovery rate of corona patients doubled
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
45 प्लस वर्ग में प्रदेश में 71 फीसदी लोगों को लगा कोविड टीका
जम्मू-कश्मीर में एक तरफ यहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं तो दूसरी तरफ कोरोना टीकाकरण के तहत लोगों को ज्यादा से ज्यादा कवर करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को जम्मू के कन्वेंशन सेंटर व बीसी रोड स्थित पीएचई परिसर में सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। वहीं कुल मिलाकर 45 प्लस वर्ग में 70 से 90 फीसदी लोगों को टीका लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relief in corona cases, recovery rate of corona patients doubled
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
सरकारी रिकार्ड के तहत कुल मिलाकर 3 लाख 35 हजार 8004 लोगों को प्रदेश में कोविड टीका लगा दिया गया है। हालांकि, 18 प्लस वर्ग में केवल जम्मू व श्रीनगर में ही एक, एक केंद्र पर टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Relief in corona cases, recovery rate of corona patients doubled
lockdown in Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
18 प्लस वर्ग में अभी तक प्रदेश में करीब डेढ़ लाख लोगों को टीका लगाया गया है। हालांकि, प्रदेश टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. सलीम उर रहमान का कहना है कि 40 लाख कोविड वैक्सीन जल्द ही प्रदेश को मिलने के बाद वैक्सीन के अभियान में तेजी लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- राकेश पंडिता की हत्या: मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, बेटे ने बताई पिता की मौत के पीछे की साजिश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed