मानसून के आखिरी पड़ाव के बीच मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात में अब ठंड होने लगी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि जम्मू संभाग में यह पारा 25 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस अभी कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम लगभग साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर बाद भी बादल छा गए थे। शाम तक बारिश का इंतजार ही रहा। पिछले कुछ दिनों की तुलना में सितंबर में जम्मू के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि में ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिल रही है।
जम्मू-कश्मीर: मौसम में होने लगा बदलाव......गर्मी से मिली राहत, ठंडी होने लगी रातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 12.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.8, बटोत में 26.4, भद्रवाह में 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में दिन का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
श्रीनगर में दिन का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जम्मू का तापमान
अधिकतम 33.0
न्यूनतम 25.6
सूर्योदय 06.09
सूर्यास्त 06.53
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: आईजीपी कश्मीर बोले- घाटी में रात 10 बजे से फिर शुरू होगी वॉयस कॉल और ब्रॉडबैंड सुविधा