जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों द्वारा लोगों तक पहुंचने और उन्हें हर संभव मदद देने के प्रयास लगातार जारी हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के लाल चौक में शुक्रवार को सीआरपीएफ की बटालियन-132 ने मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें स्थानीय लोग इलाज कराने के लिए पहुंचे। इस कैंप के सामने लंबी कतारों में लोग इलाज के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। बता दें कि लाल चौक इलाका जो अक्सर आतंकी हमलों, पत्थरबाजी और बंद आदि के लिए सुर्खियों में रहता आया है, वहां आज का ये नजारा कश्मीर में बदलाव की बयार को दिखा रहा था।
लाल चौक का अद्भुत नजारा: सीआरपीएफ के मेडिकल कैंप में उमड़ी भरोसे की भीड़, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन