पूरे दिन भूखे रहकर अपने पति की सलामती की दुआएं मांगने वाली पत्नियां आज करवा चौथ मनाएंगी वहीं एक कलयुगी पत्नी ने करवा चौथ से पहले ही पति की हत्या कर अपनी मांग उजाड़ ली। इस महिला ने ना सिर्फ अपने पति की हत्या करवाई बल्कि अपने तीन बच्चों और भतीजे को भी मौत के घाट उतरवा दिया।
प्यार में हो गई थी अंधी
2 of 9
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
गत 3 अक्टूबर को अलवर शहर में हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शिवाजी पार्क स्थित एक घर में 1 व्यक्ति समेत 4 बच्चों की मौत के मामले में मृतक की 36 वर्षीय पत्नी और उसका प्रेमी ही हत्यारे निकले। 36 साल की संतोष ने अपने प्रेमी हनुमान जाट के साथ इस हत्याकांड को अंजाम दिया था और दोनों के बीच अवैध संबंध भी बताए गए हैं।
पति और बच्चे दूसरी शादी में बन रहे थे रोड़ा
3 of 9
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
हत्याकांड की मास्टरमाइंड संतोष और उसका प्रेमी हनुमान के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एकदूजे से शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में संतोष के पति बनवारी को पता चल गया था जिसके कारण बनवारी अपनी पत्नी से मारपीट भी करने लगा था। हनुमान ने संतोष के पति को रास्ते से हटाने का पहले भी प्लान बनाया था, लेकिन संतोष ने उसे मना कर दिया क्योंकि बनवारी को मार भी देते तो भी उसके बच्चे उसको दूसरी शादी नहीं करने देते।
प्रेमी को घर दिखाया फिर दिलवाई एंट्री
4 of 9
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
घटना वाले दिन रात को करीब 10 बजे संतोष का प्रेमी हनुमान प्रसाद अपने दोस्त के साथ अलवर के लिए रवाना हुआ और रास्ते मे उसने दो किराए के हत्यारे कपिल ओर दीपक को साथ लेकर शिवाजी पार्क स्थित संतोष के मकान के पास गए और उन्हें मकान दिखा दिया। इस दौरान छत से संतोष ने उन्हें देख लिया। इसके बाद संतोष ने गेट खोलकर हनुमान और सुपारी किलर्स को मकान के अंदर प्रवेश करवाया। रात करीब एक बजे इन्होंने 2 चाकुओं से बनवारी लाल 40 और उसका सबसे बड़ा बेटा अमन 17, हैपी 14, अज्जू 9 और भतीजे निक्की 12 पर ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी।
ताइक्वांडो खिलाड़ी है संतोष और उसका प्रेमी
5 of 9
5 हत्याओं की आरोपी संतोष
- फोटो : Amar Ujala
हत्या की मास्टरमाइंड बनवारी लाल की पत्नी संतोष और उसका प्रेमी हनुमान जाट ताइक्वांडो के खिलाड़ी है और दोनों ही बच्चों को इसकी कोचिंग देने का काम भी करते थे। बताया गया है कि दोनों जहां ताइक्वांडो सीखने का काम करते थे वहीं से ही इनके बीच प्यार परवान चढ़ा था।